Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़मुजफ्फर नगरTake revenge Haryana assembly elections turn back Rakesh Tikait monthly panchayat

हरियाणा विस चुनाव में ले लो बदला, पलटी मार दो, मासिक पंचायत में बोले राकेश टिकैत

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि किसानों के सामने बदला लेने का एक बार फिर से मौका आ गया है। हरियाणा में विधानसभा चुनाव है, इसमें बदला ले लो और पलटी मार दो।

Dinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तानSat, 17 Aug 2024 05:10 PM
share Share

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि किसानों के सामने बदला लेने का एक बार फिर से मौका आ गया है। हरियाणा में विधानसभा चुनाव है, इसमें बदला ले लो और पलटी मार दो। उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार खाप पंचायतों को तोड़ने का काम कर रही है और सरकारी खाप बना रही है। जातिवादी किसान संगठन भी बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के किसानों का दिल्ली में अपमान हुआ है, उसका हमें बदला लेने की जरूरत है। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने आगामी छह अक्तूबर को लखनऊ में पंचायत करने की भी घोषणा की।

सिसौली स्थित किसान भवन परिसर में शनिवार की दोपहर तीन बजे से भाकियू की मासिक पंचायत शुरू हुई। पंचायत में पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि हरियाणा में विधानसभा की तारीख की घोषणा कर दी गई है। राकेश टिकैत ने कहा कि हरियाणा के किसानों का अपमान हो चुका है। हमें अब हरियाणा के किसानों पर हुए अत्याचार का बदला लेना है व पलटी मारनी है। उन्होंने कहा कि इस बार यह लोग जम्मू से भी जाएंगे व हरियाणा से भी जाएंगे।

तिरंगा यात्रा में ट्रैक्टर रोकने पर आपत्ति जताई

उन्होंने भाकियू द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में जगह-जगह ट्रैक्टर रोकने के बारे में कहा कि हमारा तिरंगा अफगानिस्तान का नहीं है। इनका तिरंगा घर-घर तिरंगा है हमारे ट्रैक्टर रोके जा रहे हैं। उन्होंने विपक्ष को भी चेतावनी दी थी वह संसद में अपनी बात ठीक ढंग से प्रस्तुत करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें