Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Mother of 3 children ran away with her lover for the second time her first husband is making rounds of the police

3 बच्चों की मां दूसरी बार प्रेमी के साथ हो गई फरार, पुलिस विभाग का चक्कर लगा रहा पहला पति

यूपी के अंबेडकरनगर में 3 बच्चों की मां दूसरी बार प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला गोविंद साहब मंदिर में प्रेमी संग शादी कर उसके घर में रह रही है। उसका पहला पति पुलिस का चक्कर काट रहा है।

Deep Pandey लाइव हिन्दुस्तानFri, 9 May 2025 09:48 AM
share Share
Follow Us on
3 बच्चों की मां दूसरी बार प्रेमी के साथ हो गई फरार, पुलिस विभाग का चक्कर लगा रहा पहला पति

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में बसखारी थाना क्षेत्र के घुन्नेपुर में तीन बच्चों की मां दूसरी बार अपने प्रेमी संग फरार हो गई। महिला गोविंद साहब मंदिर में प्रेमी संग शादी कर उसके घर में रह रही है। महिला पहली बार नहीं, इससे पहले भी प्रेमी के साथ भाग चुकी है। अब उसका पहलापति पुलिस विभाग के चक्कर लगा रहा है। उसने थाने से लेकर एसपी तक न्याय की गुहार लगा रहा हे।

बसखारी थाना क्षेत्र के घुन्नेपुर निवासी जितेंद्र कुमार दिव्यांग हैं। वह अपनी पत्नी के साथ घर पर रह रहा था। इस दौरान उसने तीन बच्चों को रौनक (6), अहम (3) व ऋषि (2) को जन्म दिया। बताया जाता है कि जितेंद्र की पत्नी को इश्क हो गया है। एक वर्ष पूर्व महिला का गांव के ही राजकुमार से दिल लग गया। प्यार परवान चढ़ा तो दोनों चोरी छिपे मिल लगे। दोनों के मिलने की बात पति को पता चल गई। इस पर पति-पत्नी में विवाद बढ़ने लगा। पति अपनी पत्नी को रोकता था। विरोध करता था।

ये भी पढ़ें:फोन पर चली लव स्टोरी, निकाह के बाद दुल्हन 32 साल बड़ी निकली

इस बीच 26 अप्रैल को युवती दवा लेने के बहाने अपने घर से निकली तथा राजकुमार के साथ फरार हो गई। शाम तक घर न लौटने पर जितेंद्र ने खोजबीन व पूछताछ शुरू की तो राज कुमार के साथ भागने की जानकारी मिली। दोनों ने गोविंद साहब मंदिर में शादी भी कर ली है। इसके पहले भी वह राजकुमार के साथ भाग चुकी थी। पीड़ित पति बसखारी थाने से लेकर पुलिस अधीक्षक तक चक्कर लगाकर अपने बच्चों की सुरक्षा की गुहार लगा रहा है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें