Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़मुरादाबादwoman was alone house two devar entered by opening door both them gang raped bhabhi case filed against eight

घर में अकेली थी महिला, दरवाजा खोलकर घुस आए दो देवर, दोनों ने भाभी संग की हैवानियत, आठ पर केस

यूपी के मुरादाबाद एक महिला के साथ उसके ही देवरों ने हैवानियत की हदें पार कर डालीं। भाभी को घर में अकेला देखकर दोनों देवर दरवाजा खोलकर घुस गए और फिर दुष्कर्म कर डाला। महिला ने दोनों देवरों पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

Dinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तानThu, 8 Aug 2024 03:14 PM
share Share

यूपी के मुरादाबाद एक महिला के साथ उसके ही देवरों ने हैवानियत की हदें पार कर डालीं। भाभी को घर में अकेला देखकर दोनों देवर दरवाजा खोलकर घुस गए और फिर दुष्कर्म कर डाला। महिला ने दोनों देवरों पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज के लिए मारपीट करते थे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कटघर थाना क्षेत्र निवासी पति, देवरों समेत आठ ससुरालियों पर केस दर्ज किया है।

थाना नागफनी के बंगला गांव क्षेत्र निवासी पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी कटघर थाना के दस सराय चौकी क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ससुराल वाले कम दहेज लाने पर पति, सास, देवर, ननद आदि ससुराल वाले उसे परेशान करते हैं। पीड़िता के अनुसार दो फरवरी 2024 को वह घर में अकेली थी। उसी दौरान दो देवर शराब पीकर उसके कमरे में घुस आए। आरोपियों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर पति और ससुरालियों ने मारपीट कर पीड़िता को घर से निकाल दिया। एसएचओ नागफनी उमाशंकर ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला के पति, दोनों देवर, ननद समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें