शनि बाजार फिर हाईवे किनारे लगने से लगा भीषण जाम
Moradabad News - शनि बाजार सुरजन नगर शरीफनगर चौराहा पर खिसक गया है, जिससे दिनभर जाम और अफरा तफरी का माहौल बना रहा। ग्राहक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने इसे गंभीर समस्या मानते हुए पहले इसे नगर पालिका की...

शनि बाजार खिसककर आ गया सुरजन नगर शरीफनगर चौराहा पर और दिन भर चौराहे पर जाम लगा रहने से अफरा तफरी का माहौल रहा। जबकि ट्रैफिक के बीच से गुजरते हुए ग्राहक असुरक्षित बने रहे । शरीफ नगर सुरजन नगर हाईवे पर शनि बाजार लगने से काफी भीषण जाम लगा रहता था और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। पुलिस प्रशासन ने इसे गंभीर समस्या मानते हुए मुस्लिम इंटर कॉलेज छात्रावास के निकट नगर पालिका की जमीन पर शिफ्ट कर दिया था। लेकिन वही हुआ जिसकी आशंका थी व्यापारियों ने धीरे-धीरे सुरजन नगर हाईवे की दिशा में खिसकना शुरू किया और चार बाजार गुजरने के बाद पूरा बाजार खिसक कर चलचित्र ढाल चौराहा के पास सुरजन नगर शरीफ नगर रोड के किनारे पहुंच गया।
यहां बता दे की मुख्यमंत्री और मंडल आयुक्त ने सड़क पर जाम लगने पर रोक लगा रखी है लेकिन दिल्ली बाजार सड़क पर ही लगवाया जा रहा है। ढाल चौराहा पर शनिवार को पूरे दिन अपना अफरा तफरी का माहौल रहा और जाम लगा रहा। क्षेत्र के लोगों और व्यापारियों ने शनि बाजार खुले मैदान में लगवाने की मांग की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।