Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़मुरादाबादPolytechnic Student Suicide Case Filed Against Unknown for Instigation After Three Months

पॉलीटेक्निक छात्रा की मौत में आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

महोबा जिले की पॉलीटेक्निक छात्रा काजल(17) की आत्महत्या के मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने तीन महीने बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। छात्रा के पिता ने बताया कि बेटी को कोई परेशान कर रहा था। पुलिस...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादThu, 5 Sep 2024 12:49 PM
share Share

पॉलीटेक्निक छात्रा की मौत के मामले में सिविल लाइंस थाना पुलिस ने तीन माह बाद अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। यह एफआईआर छात्रा के पिता की तहरीर पर लिखा गया है। सर्विलांस सेल की मदद से पुलिस जांच कर दी है। महोबा जिले के महोकंठ थाना क्षेत्र के गांव अमनपुरा पचारा निवासी काजल(17) पुत्र हलकुट्टा सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कांठ रोड स्थित राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में इलेक्ट्रीकल्स ट्रेड की प्रथम वर्ष की छात्रा थी। बीते 29 मई को काजल ने अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी थी। उस समय सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराके शव परिजनों को सौंप दिया था। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था। इस मामले में बीते दिन छात्रा के पिता हलकुट्टा ने सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पोस्टमार्टम के बाद जब उन्होंने पॉलीटेक्निक जाकर जानकारी की तो बेटी की आत्महत्या का कोई कारण नहीं बताया गया। पिता ने आशंका जताई कि उसकी बेटी को कोई परेशान कर रहा था, जिस कारण उसने आत्महत्या की है। पिता ने बेटी का मोबाइल नंबर देकर उसके मोबाइल की जांच करने की भी मांग की है। आशंका जताई कि मोबाइल पर ही कोई व्यक्ति ने बेटी को परेशान कर आत्महत्या के लिए मजबूर किया है। तहरीर देने के लिए हलकुट्टा के साथ उनकी पत्नी संगीता और बेटा अजय कुमार भी थाने पर पहुंचे थे। एसएचओ सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। छात्रा की मोबाइल की प्रारंभि जांच में कुछ संदिग्ध नंबर मिले हैं, जिसमें महोबा का भी एक नंबर है। सर्विलांस सेल की मदद से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके अनुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें