Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़मुरादाबादPolice Raid on Meat Traders Leads to Woman s Health Crisis in Bhojpur

जांच को पहुंची पुलिस को देख महिला की हालत बिगड़ी

भोजपुर में बुधवार रात पुलिस ने मांस व्यापारियों के घरों पर छापेमारी की। एक व्यापारी की पत्नी पुलिस को देखकर बेहोश हो गई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। हंगामे के बाद पुलिस को लौटना...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादThu, 19 Sep 2024 03:11 PM
share Share

भोजपुर। बुधवार देर रात मांस व्यापारियों के घर जांच को पहुंची पुलिस को देख महिला की हालत बिगड़ गई। हंगामा होने पर पुलिस लौट गई। महिला का उपचार निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी श्याम वीर सिंह करीब 40 से 50 पुलिसकर्मियों को लेकर नगर के विभिन्न मांस व्यापारियों के घरों पर जांच को पहुंचे थे। जिसमें एक व्यापारी की पत्नी पुलिस के अधिक बल को देखकर गश खाकर कर गिर गई। जिसको गंभीर हालत में मुरादाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जैसे ही महिला की तबीयत खराब होने की सूचना नगर में पहुंची। तब नगर के एक मोहल्ला के लोग भारी तादाद मांस व्यापारी के घर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना पर पुलिस में भी हड़कंप मच गया। मौके पर भगतपुर इंस्पेक्टर संजय कुमार पांचाल, थाना प्रभारी श्याम वीर सिंह क्षेत्राधिकार मौके पर पहुंच गए और मामले को शांत कराया। इस दौरान नगर के हालातों को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने एक पीएसी पुलिस बल भोजपुर भेजा है। 

थाना प्रभारी ने बताया कि नगर में जितने भी अवैध काम जो चल रहे हैं। उनको किसी कीमत पर चलने नहीं दिया जाएगा। अगर कोई भी जुआ, सट्टा, कचरा, गोवंशीय पशु का कटान एवं भैंसों का अवैध कटान करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें