Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़मुरादाबादMadhya Pradesh to Open 268 Rice Purchase Centers Across Five Districts

मुरादाबाद मंडल में 268 केंद्रों से होगी धान खरीद

मुरादाबाद मंडल में 268 धान खरीद केंद्र खोले जाएंगे। संभागीय खाद्य नियंत्रक शैलेष कुमार ने सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। रामपुर में 120, मुरादाबाद में 62, संभल में 40, बिजनौर में 30,...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादWed, 11 Sep 2024 02:23 PM
share Share

मुरादाबाद। मुरादाबाद मंडल के सभी पांच जिलों में 268 खरीद केंद्रों से धान खरीद होगी। संभागीय खाद्य नियंत्रक शैलेष कुमार ने इस सिलसिले में संबंधित अफसरों से जानकारी ली। मुरादाबाद में अभी कुछ केंद्रों में इजाफा होना है उसे जल्द फाइनल किया जाएगा। धान खरीद केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं मुकम्मल हों इसके आदेश दिए गए हैं। मंडल में पारदर्शी व्यवस्था में धान खरीद के लिए प्लान बनाया जा रहा है। आरएफसी शैलेष कुमार ने कहा कि धान खरीद केंद्रों पर शेड का इंतजाम, किसानों के लिए पेयजल की व्यवस्था रखी जाए। धान की साफ सफाई व अन्य उपकरणों से लैस किया जाए। उन्होने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप धान की खरीद होगी। जो मानक तय हैं उनका अनुपालन किया जाएगा। मंडल में सबसे ज्यादा क्रय केंद्र 120 रामपुर में खुलेंगे। यहां धान की बेल्ट ज्यादा है। इसके बाद मुरादाबाद में 60 से ज्यादा केंद्र खुलेंगे। यहां अभी तक 43 क्रय केंद्रों का अनुमोदन किया जा चुका है। क्रय केंद्रों का अनुमोदन जिलाधिकारी के स्तर से होगा। मंडल में सबसे कम क्रय केंद्र 18 अमरोहा में होंगे। संभल जिले मे चालीस धान क्रय केंद्रों से खरीद सुनिश्चित होगी। इसके अलावा बिजनौर जिले में तीस धान क्रय केंद्र खोले जाएंगे। मुरादाबाद में अभी 17 धान क्रय केंद्र बढ़ सकते हैं। आरएफसी ने कहा कि जो भी एजेंसियां क्रय करेंगी वह मानकों का पालन करेंगी। इसकी जानकारी लगातार ली जाएगी। जिससे कहीं किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होने पाए। मंडल में कुल 168 धान क्रय केंद्रों से धान खरीद करने की तैयारी की गई है।

जिलावार धान क्रय केंद्रों की स्थिति

जिला केंद्र संख्या

रामपुर 120

मुरादाबाद 62

संभल 40

बिजनौर 30

अमरोहा 18

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें