अमर्यादित टिप्पणी पर कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन
Moradabad News - फोटो-अमर्यादित टिप्पणी पर कांग्रेसियों का प्रदर्शनअमर्यादित टिप्पणी पर कांग्रेसियों का प्रदर्शनअमर्यादित टिप्पणी पर कांग्रेसियों का प्रदर्शनअमर्यादित

भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी पर कांग्रेसियों ने जिले भर में विरोध जताया। गुरुवार को मुरादाबाद में कलक्ट्रेट परिसर में शहर अध्यक्ष और कांठ क्षेत्र में जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। जिले में सभी तहसील मुख्यालयों पर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा सेना अधिकारी सोफिया कुरैशी के अपमान पर विरोध जताया गया। जिला और तहसील मुख्यालय पर कांग्रेसियों ने विरोध जताते हुए जमकर प्रदर्शन किया। गुरुवार को शहर अध्यक्ष जुनैद इकराम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारी कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आपरेशन सिंदूर के तहत सेना अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी ने सेना के पराक्रम व शौर्य की तस्वीर दुनिया के सामने पेश की। दूसरी ओर भाजपा सरकार के एक मंत्री की ओछी सोच की चारो ओर निंदा हो रही है। सरकार को ऐसे मंत्री के खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए। मंत्री को मंत्रिमंडल से तत्काल बर्खास्त किए जाने की मांग की। इस दौरान वरिष्ठ नेता असद मौलाई, पूर्व अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा,अजय सारस्वत सोनी, आनंद मोहन गुप्ता, फहीम मिर्जा,पार्षद शमशेर अली, भारतीय परवेज इस्लाम, मोअज्जम अली, कमर सलीम, नाजिम, नदीमुद्दीन कातिब के अलावा अशोक कपूर, सद्दाम, सरदार सुखविंदर सिंह, नजाकत ठेकेदार, मो. समी, अनुराग शर्मा, सेानी सैफी, मुशाहिद चौधरी, दानिश कुरैशी, सगीर सईद, शिवराज गुर्जर, एड. अरशद परवेज़, विनय खन्ना एडवोकेट आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।