संकल्प सभा में गिनाई भाजपा सरकार की उपलब्धियां
Moradabad News - नगर के लक्ष्मण सरस्वती शिशु मंदिर में 11 साल पूरे होने पर संकल्प सभा का आयोजन हुआ। कमल प्रजापति ने बताया कि मोदी सरकार के नेतृत्व में देश में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण में ऐतिहासिक प्रगति हुई है।...

नगर के लक्ष्मण सरस्वती शिशु मंदिर में विकसित भारत का अमृत कल सेवा सुशासन गरीब कल्याण की 11 साल पूर्ण होने पर संकल्प सभा का आयोजन हुआ। शनिवार को संकल्प सभा में कमल प्रजापति ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे देश के बीते 11 वर्षों में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के मार्ग पर ऐतिहासिक प्रगति की है। उनके मजबूत और निर्णायक नेतृत्व में भारत में हर चुनौती का सामना करते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का साहस दिखाया है। हमारे जवानों ने जवानों की वीरता से सीमाएं सुरक्षित है । आज देश का हर वर्ग और हर क्षेत्र एक साझा संकल्प के साथ विकसित भारत के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है।
हम सभी का यह साझा संकल्प है कि हम एक नए आत्मनिर्भर सुरक्षित सशक्त और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। आज पूरा देश प्रगति के पद पर अग्रसर है। देश की प्रगति का पत्रक जो 11 साल की उपलब्धियां मोदी सरकार की है उनको कार्यकर्ता अब प्रत्येक शक्ति केंद्र से जन-जन तक पहुंचना है। संकल्प सभा के द्वितीय सत्र में मुख्य वक्ता आदित्य शंखधार जिला संयोजक आईटी विभाग, मण्डल अध्यक्ष विकास गुप्ता, अमित चौधरी, पंकज चौहान,सुमित गुप्ता, शकील अहमद, दिनेश प्रजापति, डॉ विश्वास शर्मा, डॉ राजीव सैनी, मनोज चौधरी, निहाल सिंह लाठर, राकेश यादव, किशन लाल प्रजापति, वीरपाल कोहली,उदय राज सिंह, विक्रम सिंह, शरीफ अहमद, त्रिलोक चंद्र, अनिल कुमार, मनोज कुमार, अजय ठाकुर,नवनीत यादव, रामनिवास शर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।