Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़मिर्जापुरAnurag Singh Leads BJP Membership Drive in Jamalpur Villages

भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों को बताया

जमालपुर में विधायक अनुराग सिंह ने हरदी-सहिजनी गांव के रामजानकी मंदिर में भाजपा की सदस्यता अभियान चलाया। 156 लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया गया। इसके बाद पसही और केशवपुर गांव में भी सदस्यों की संख्या...

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुरMon, 16 Sep 2024 01:52 PM
share Share

जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। चुनार विधायक अनुराग सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के हरदी-सहिजनी गांव के रामजानकी मंदिर परिसर में ग्रामीणों को भाजपा के जनकल्याणकारी नीतियों को बताते हुये सदस्यता अभियान चलाया गया। मोबाइल नंबर 8800002024 पर मिस्ड काल कराकर 156 लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया गया। सदस्यता अभियान के बारे में मंडल अध्यक्ष से जानकारी ली। इस अभियान से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़कर सदस्य बनाने का निर्देश दिया। इसके बाद पसही एवं केशवपुर गांव में पहुंचकर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। भदावल गांव में पूर्व ब्लाक प्रमुख आनंद सिंह बंटू के आवास पर पहुंचकर उनके पिता गोविंद सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया। इस दौरान आलोक सिंह, नवीन पांडेय, दिनेश सिंह, जोशी पटेल, मनीष मौर्य, सुखपाल सिंह, पंकज सिंह, सोती विश्वकर्मा, रामजनम कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें