Water Supply Disruption in Meerut Due to Ganga Water Supply Halt from Haridwar मेरठ : हरिद्वार से गंगा जल बंद, शहर में आफत, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsWater Supply Disruption in Meerut Due to Ganga Water Supply Halt from Haridwar

मेरठ : हरिद्वार से गंगा जल बंद, शहर में आफत

Meerut News - रविवार को हरिद्वार से गंगा जल की आपूर्ति बंद होने से मेरठ के लगभग एक चौथाई हिस्से में जलापूर्ति प्रभावित हुई। अधिकारियों ने बताया कि मेंटीनेंस की सूचना नहीं मिली, जिससे दिक्कत हुई। सोमवार को जलापूर्ति...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठMon, 28 April 2025 11:38 AM
share Share
Follow Us on
मेरठ : हरिद्वार से गंगा जल बंद, शहर में आफत

रविवार को हरिद्वार से गंगा जल की आपूर्ति बंद होने से मेरठ शहर के करीब एक चौथाई हिस्से में जलापूर्ति प्रभावित रही। अधिकारियों का दावा है कि हरिद्वार से मेंटीनेंस को लेकर कोई सूचना नहीं दी गई। इस कारण दिक्कत हुई। हालांकि सोमवार की सुबह जलापूर्ति सामान्य रही। मेरठ शहर को भोला की झाल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से गंग नहर के माध्यम से गंगा जल की आपूर्ति होती है। रविवार को अचानक तीन-चार घंटे हरिद्वार में गंग नहर में गंगा जल की आपूर्ति मेंटीनेंस के लिए बंद कर दी गई। इसकी सूचना नगर निगम को न तो हरिद्वार से दी गई और न ही जल निगम के उच्चाधिकारियों ने दी। शाम में पानी की सप्लाई न होने से सिविल लाइन, विकासपुरी, बच्चा पार्क आदि इलाकों में लोगों को दिक्कत हुई। तब देर रात निगम अधिकारियों के फोन घनघनाए। अपर नगर आयुक्त व जीएम जल पंकज कुमार ने बताया कि हरिद्वार और जल निगम की ओर से सूचना नहीं दिये जाने के कारण दिक्कत हुई। अब जलापूर्ति सामान्य हो गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।