फलावदा बवाल में 14 आरोपियों पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
Meerut News - फलावदा के महलका गांव में चुनावी रंजिश के चलते हुए बवाल में पुलिस ने 14 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। गोलीबारी की इस घटना में आठ लोग घायल हुए और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। असलम प्रधान और...

फलावदा के महलका गांव में हुए बवाल और दर्जनभर राउंड फायरिंग की घटना में पुलिस ने 14 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही चार आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। इस पूरे मामले में कुल मिलाकर तीन मुकदमे लिखे गए हैं। वहीं, बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम को लगाया गया है। इस पूरे विवाद को चुनावी रंजिश और जुआ खिलाने के विवाद को लेकर होना बताया गया है। महलका गांव में वर्तमान में प्रधान असलम है। असलम पक्ष की चुनावी रंजिश को लेकर पूर्व प्रधान बिलाल से रंजिश चल रही है। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष शनिवार को आपस में भिड़ गए थे।
इस दौरान 15-20 राउंड गोलीबारी हुई थी। दोनों पक्ष से आठ लोग घायल हो गए थे। इस मामले में सूचना पर पुलिस मौके पर दौड़ी थी और घायलों को अस्पताल भर्ती कराया था। पुलिस ने इसी मामले में एक मुकदमा अपनी ओर से 14 आरोपियों पर दर्ज कराया था। इस मुकदमे में असलम प्रधान, शौकीन, आशियान, उस्मान, खालिद, मन्नान, जुबैर, आरिफ, आस मोहम्मद, शाहिद, भूरा सलमान, शाहनवाज, बिलाल, इब्राहिम पर मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, दोनों पक्ष की तहरीर पर एक मुकदमा बिलाल की तहरीर पर और दूसरा मुकदमा शोएब की तहरीर पर किया गया है। इस मामले में पुलिस ने सद्दाम, शौकीन, शाह आलम और बिलाल को गिरफ्तार कर लिया है और रविवार को जेल भेजा गया है। असलम प्रधान फिर पुलिस को गच्चा देकर फरार भाजपा नेता अंकित मोतला के दादरी चौकी के बराबर में राजरानी होटल में जुआ घर प्रकरण में भी असलम प्रधान नामजद हुआ था। हालांकि असलम प्रधान पुलिस से सेटिंग कर कोर्ट से जमानत पा गया था। आरोपी असलम प्रधान ने चुनावी रंजिश में गांव में जमकर गोलियां बरसाईं। इस बार भी असलम पुलिस के हाथ नहीं आया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।