Tragic Story of Vijay Family Abandonment and Life in Old Age Home फादर डे: पैरेलाइज होने के बाद बिखर गया परिवार, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsTragic Story of Vijay Family Abandonment and Life in Old Age Home

फादर डे: पैरेलाइज होने के बाद बिखर गया परिवार

Meerut News - पिता का नही बना परिवार सहारा, वृद्ध आश्रम में जी रहे जीवन गंगानगर। एम

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठSat, 14 June 2025 08:58 PM
share Share
Follow Us on
फादर डे: पैरेलाइज होने के बाद बिखर गया परिवार

पिता का नहीं बना परिवार सहारा, वृद्ध आश्रम में जी रहे जीवन गंगानगर। एम ब्लॉक स्थित खालसा हेल्प फांउडेशन में रहने वाले गाजियाबाद निवासी विजय उर्फ सोनू की कहानी बेहद दुख भरी है। विजय कार चलाने के साथ-साथ कपड़ो की सिलाई भी किया करते थे। वह किराए के मकान में अपने पिता राजेश कुमार और मां संतोष व पत्नी और तीन बच्चों के साथ रह रहे थे, लेकिन 2023 में सिर की नस फटने की वजह से विजय पैरेलाइज हो गया। पंत अस्पताल में ऑपरेशन हुआ। जिसमें सिर के एक तरफ के हिस्से को डॉक्टरों को अलग करना पड़ा। इसके बाद घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ी तो पत्नी संगीता भी ताने देने लगी।

हालात यह हो गए कि विजय को अपने माता-पिता के साथ घर छोड़ना पड़ा। इसके बाद दो साल पहले विजय अपने माता-पिता को लेकर कंकरखेड़ा में किसी के मकान के आंगन में आकर रहने लगा। यहां 2024 में उसके माता-पिता की मौत हो गई। कुल मिलाकर बच्चों ने भी पिता को बेहसहारा छोड़ दिया। इसके बाद खालसा हेल्प फाउंडेशन वृद्धजन आश्रम के संचालक हरप्रीत सिंह मान अपने आश्रम में लेकर आ गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।