Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़मेरठRescue Operation in Zakir Colony Lives Lost and a Surviving Rooster Found Under Rubble

जाकिर कॉलोनी में पांच दिन बाद मलबे से जिंदा निकला मुर्गा

जाकिर कॉलोनी में एक डेयरी संचालक का मकान बारिश में गिर गया था, जिससे 10 लोगों की मौत हो गई। मलबा हटाने के दौरान एक मुर्गा जिंदा मिला। नगर निगम ने दो दिन में मलबा हटा दिया, केवल एक हिस्से को छोड़ दिया...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठThu, 19 Sep 2024 07:50 PM
share Share

जाकिर कॉलोनी में डेयरी संचालक के जमींदोज मकान का मलबा हटा दिया गया है। नगर निगम टीम ने दो दिन मशक्कत के बाद पूरा मलबा हटा दिया है। अब केवल उस हिस्से पर मलबा छोड़ा गया है, जहां कमरे थे। काम करने के दौरान पांच दिन बाद मलबे के नीचे से एक मुर्गा जिंदा बाहर आया है। इसे लेकर चर्चा होती रही। जाकिर कॉलोनी में साजिद का मकान शनिवार शाम करीब पांच बजे बारिश के कारण मकान गिर गया था। मकान के नीचे दबकर परिवार के 10 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि साजिद की पत्नी और एक अन्य बच्चा घायल हो गए थे। तीन लोगों ने दौड़कर जान बचाई थी। बुधवार से मलबा हटाने का काम शुरू कराया गया था। गुरुवार को ज्यादातर मलबा हटा दिया गया। मलबा हटाने के दौरान जेसीबी चला रहे रोहित को मलबे के नीचे से मुर्गे के आवाज आई। काम रोका गया और हाथ से मलबा हटाया गया। इस दौरान एक काले रंग का मुर्गा मलबे के नीचे से जिंदा बचाकर निकाला गया। मलबा हटाने का काम शाम तक पूरा कराया गया। परिवार के कहने पर केवल उस जगह को छोड़ा गया है, जहां कमरे थे और अभी कोई कीमती सामान हो सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें