Cultural Festival Celestia at St Mary s Academy from May 19-21 प्रतिभाओं को मंच पर लाएंगे सेंट मेरिज एकेडमी के छात्र-छात्राएं, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsCultural Festival Celestia at St Mary s Academy from May 19-21

प्रतिभाओं को मंच पर लाएंगे सेंट मेरिज एकेडमी के छात्र-छात्राएं

Meerut News - सेंट मेरीज एकेडमी में 'सेलेस्टिया' नामक तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन 19 से 21 मई तक किया जा रहा है। ब्रदर आनंद एलियास के नेतृत्व में आयोजित इस महोत्सव में कविता, नाटक, नृत्य, पेंटिंग, और...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठSun, 18 May 2025 10:06 PM
share Share
Follow Us on
प्रतिभाओं को मंच पर लाएंगे सेंट मेरिज एकेडमी के छात्र-छात्राएं

सेंट मेरीज एकेडमी में तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज होने जा रहा है। 19 मई से 21 मई तक एकेडमी में सांस्कृतिक महोत्सव 'सेलेस्टिया' का आयोजन किया जा रहा है। यह उत्सव ब्रदर आनंद एलियास के नेतृत्व में शुरू हो रहा है। यह तीन दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है जैसे कविता का मंचन, अंग्रेज़ी नाट्य कला, हिंदी नाटक, नुक्कड़ नाटक, नृत्य, अर्ध-शास्त्रीय व विभिन्न राज्यों के लोक नृत्य, मूवी सीन, अंब्रेला पेंटिंग, टेबल लेआउट, कैनवास पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, मॉकटेल, सलाद, फ्लावर अरेंजमेंट, कुर्लिंग, बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट इत्यादि प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

चारों सदन टैगोर, गांधी, शास्त्री और नेहरू पूरे उत्साह के साथ इस सांस्कृतिक महोत्सव में भाग ले रहे हैं। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में सारी प्रतियोगिताएं अंतर सदनीय प्रतियोगिता की श्रेणी में आएंगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।