Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़मऊCabinet Minister AK Sharma Inaugurates Tallest Shiva Statue in Mau

गायघाट पर शिव की 75 फीट प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा

कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने मऊ में तमसा नदी के गायघाट पर भगवान शंकर की 75 फीट ऊंची प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की। उन्होंने कहा कि अब मऊ महादेव के नाम से जाना जाएगा। कार्यक्रम में हर-हर महादेव के उदघोष...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊSun, 18 Aug 2024 06:32 PM
share Share

मऊ। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा द्वारा तमसा नदी के गायघाट पर भगवान शंकर की सबसे ऊंची प्रतिमा तथा अन्य विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी शामिल हुए। 75 फीट ऊंचा निर्मित भगवान शंकर की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री एके शर्मा मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब मऊ माफियाओं से नहीं बल्कि महादेव के नाम से जाना-पहचाना जाएगा। भगवान शंकर की मूर्ति वैसे तो 75 फीट ऊंची है, लेकिन अगर तमसा नदी के तट से ऊंचाई देखी जाए तो यह ऊंचाई लगभग 200 फीट हो जाएगी। इस दौरान हर-हर महादेव के उदघोष से पूरा वातावरण गूंजायमान हो उठा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें