Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़मथुराYamuna Expressway Accident One Dead One Seriously Injured in Collision

एक्सप्रेस वे पर हादसे में युवक की मौत, साथी घायल

नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल...

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुराMon, 26 Aug 2024 06:10 PM
share Share

नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। रविवार रात दो युवक बाइक से एक्सप्रेस वे होकर दिल्ली की ओर जा रहे थे। नौहझील क्षेत्र में एक्सप्रेस वे पर माइल स्टोन-75 के समीप अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। इसके चलते बाइक सवार आयुष शाहू (22) निवासी शक्तिनगर, शुक्लागंज, गंगा घाट, उन्नाव, साथी आयुष सिंह (23) निवासी श्याम नगर, चकरिया, कानपुर नगर गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को तत्काल उपचार को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें