Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़मथुराHigh-Speed Pickup Crashes into Yamuna Expressway Toll Booth Narrowly Missing Employee

टोल बूथ में घुसी मैक्स पिकअप, बाल-बाल बचा कर्मचारी

शुक्रवार शाम को यमुना एक्सप्रेस वे के मांट टोल प्लाजा पर एक तेज रफ्तार मैक्स पिकअप टोल बूथ में घुस गई। बूथ में बैठा कर्मचारी बाल-बाल बच गया। पुलिस ने गाड़ी और चालक को हिरासत में ले लिया। हादसा...

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुराSat, 31 Aug 2024 08:28 PM
share Share

यमुना एक्सप्रेस वे के मांट टोल प्लाजा पर शुक्रवार शाम उस वक्त बड़ा हादसा होते होते टल गया, जब तेज रफ्तार मैक्स पिकअप अनियंत्रित होकर टोल बूथ में घुस गई। गनीमत रही बूथ में बैठा कर्मचारी बाल बाल बच गया। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया। हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया है। यमुना एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार शाम करीब 05:54 बजे मांट टोल पर टोल कर्मी अपनी ड्यूटी कर रहे थे। तभी नोएडा से आगरा की तरफ़ जा रही एक मैक्स पिकअप गाड़ी ने टोल बूथ संख्या-5 में टक्कर मारते हुए तोड़ दिया। अचानक गाड़ी के बूथ में घुसने से उसमें बैठे बूथ कर्मी की चीख निकल गयी। गाडी को बूथ में घुसते देख अफरा तफरी मच गयी। बूथ पर बैठा कर्मी रामेन्द्र पाल बाहर भागा। इस दौरान टोल कर्मी और सुरक्षा कर्मी एकत्रित हो गये। गनीमत रही कि गाड़ी टोल बूथ से टकराकर रुक गयी। अगर टकराने के बाद नहीं रुकती तो हादसा बड़ा हो सकता था। बूथ पर बैठे कर्मी रामेन्द्र पाल को ज्यादा चोट नहीं आई। मौके पर पहुंची, टोल पुलिस ने गाड़ी चालक महावीर निवासी अकोस, बलदेव व हेल्पर मूलचंद निवासी तलिया, मांट को हिरासत में ले लिया। ऑपरेशन टोल प्रबंधक देवेंद्र सिंह ने बताया कि बूथ में एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। पुलिस को तहरीर दी गई है। हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया है। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। 12 सेकंड के वीडियो में एक गाड़ी टोल बूथ से निकलती है। ठीक इसके पीछे आ रही पिकअप गाड़ी टोल बूथ में घुस जाती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें