बालिकाओं में आगरा, फिरोजाबाद, बालक वर्ग में मैनपुरी का दबदबा
भोगांव। कस्बा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में बुधवार को मंडलीय भारोत्तोलन चयन प्रतियोगिता आयोजित की गई।
कस्बा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में बुधवार को मंडलीय भारोत्तोलन चयन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ एडीआईओएस रघुराज पाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। बालिकाओं में आगरा और फिरोजाबाद तथा बालकों में मैनपुरी का दबदबा रहा। विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। जूनियर वर्ग अंडर-17 में 80 किग्रा में आगरा की तृप्ति प्रथम रही। इसी वर्ग में 76 किग्रा में आगरा की मेधांशी, 64 किलो में फिरोजाबाद की तान्या, 59 किग्रा में आगरा की लक्षिता, 55 किग्रा में उन्नति, 49 किग्रा फिरोजाबाद की मलिका, 45 किग्रा में आगरा की शालिनी, 40 किग्रा में मैनपुरी की दिव्या चयनित हुई। बालक वर्ग 81 किग्रा में आगरा के आदिशंकर, 73 किग्रा में मैनपुरी के गुलशन, 70 किग्रा में फिरोजाबाद के ओमकांत वर्मा, 68 किग्रा में आगरा के अमन सोनी, 67 किग्रा में मैनपुरी के दीपांशु, 61 किग्रा में फिरोजाबाद के प्रेमकुमार, आदित्य शर्मा, 55 किग्रा में मैनपुरी के विष्णु, फिरोजाबाद के जसवीर, 49 किग्रा में मैनपुरी के आयुष चयनित हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।