Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsGrand Procession for Emperor Ashoka s Birth Anniversary in Mainpuri

आज शहर में धूमधाम से निकलेगी सम्राट अशोक महान शोभायात्रा

Mainpuri News - मैनपुरी में चक्रवर्ती सम्राट अशोक सेवा समिति द्वारा आज शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा में विभिन्न झांकियां होंगी और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह शामिल होंगे। शोभायात्रा का शुभारंभ...

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीSat, 5 April 2025 12:35 AM
share Share
Follow Us on
आज शहर में धूमधाम से निकलेगी सम्राट अशोक महान शोभायात्रा

मैनपुरी। चक्रवर्ती सम्राट अशोक सेवा समिति के बैनरतले आज शनिवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान जन्मोत्सव के मौके पर शोभायात्रा में विभिन्न झांकियां निकाली जाएंगी। शोभायात्रा को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। शोभायात्रा में पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह भाग लेंगे। शुक्रवार को ज्योति रोड स्थित सुनील कुशवाह के आवास पर चक्रवर्ती सम्राट अशोक सेवा समिति की बैठक हुई। जिसमें पदाधिकारियों ने शोभायात्रा की जानकारी दी। समिति के प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यक्रम सहसंयोजक सुनील कुशवाह ने बताया कि जयंती पर शोभायात्रा भव्य रूप से निकाली गई जाएगी। शोभायात्रा का शुभारंभ पावर हाउस रोड पर गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज से सुबह 9 बजे होगा। शोभायात्रा भांवत चौराहा, स्टेशन रोड, क्रिश्चियन तिराहा, सिटी पोस्ट ऑफिस, बड़ा चौराहा होते हुए शाक्य मुनि बौद्ध बिहार ज्योति रोड पर संपन्न होगी। इस दौरान प्रदेश महासचिव रवींद्र शाक्य, राहुल शाक्य, ऋषी शाक्य, अजीत शाक्य, मुकेश शाक्य, कमलेश शाक्य, ब्रजेश शाक्य आदि मौजूद रहे।

फोटो-13-शुक्रवार को सम्राट अशोक जयंती पर शोभायात्रा की जानकारी देते आयोजक।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें