Silt Cleaning of Mahav Nala in Sohagi Barwa Wildlife Sanctuary to Prevent Floods सेंक्चुरी के अंदर वन विभाग ने शुरू कराई महाव नाले की सिल्ट सफाई, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsSilt Cleaning of Mahav Nala in Sohagi Barwa Wildlife Sanctuary to Prevent Floods

सेंक्चुरी के अंदर वन विभाग ने शुरू कराई महाव नाले की सिल्ट सफाई

Maharajganj News - महराजगंज, निज संवाददाता। नौतनवा क्षेत्र में भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाला पहाड़ी नाला

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजMon, 19 May 2025 03:42 AM
share Share
Follow Us on
सेंक्चुरी के अंदर वन विभाग ने शुरू कराई महाव नाले की सिल्ट सफाई

महराजगंज, निज संवाददाता। नौतनवा क्षेत्र में भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाला पहाड़ी नाला महाव का सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के अंदर आठ किमी तक वन विभाग सिल्ट सफाई कार्य शुरू करा दिया है। इस कार्य पर करीब 45 लाख खर्च होने का अनुमान है। सिल्ट सफाई के लिए पोकलैन मशीन लगाई गई है। जंगल के अंदर सिल्ट सफाई से नाला की गहराई बढ़ जाएगी। इससे बाढ़ के समय तटबंध के टूटने का खतरा कम हो जाएगा। नेपाल की तीन पहाड़ी नदियों का पानी महाव नाला में आकर गिरता है। भारतीय सीमा में 23 किमी लंबा यह नाला सोहगीबरवा सेंक्चुरी के अंदर बघेला नाला में मिलता है।

राजस्व अभिलेख में नाला के रूप में महाव दर्ज होने से शासन से इसके बांध मरम्मत के लिए धन नहीं मिलता है। सिंचाई विभाग नाला का सिल्ट निकाल कर उसे किनारों पर रख बांध बनाता है। बाढ़ में पानी का दबाव पड़ने पर सिल्ट से बने बांध अक्सर टूट कर बरगदवा क्षेत्र में बाढ़ का कहर मचाता था। डीएम अनुनय झा के विशेष प्रयास पर पिछले साल महाव नाला की सिल्ट सफाई कराई गई थी। सिल्ट सफाई से नाला गहरा होने की वजह से पिछले साल बांधों को नुकसान नहीं पहुंचा। इससे कई साल बाद महाव के बाढ़ से तबाही की नौबत नहीं आई। किसानों ने राहत महसूस किया। जंगल में आठ किमी बहता है महाव नाला: कजरी चकरार गांव से भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाला नेपाल का पहाड़ी नाला महाव में 65 से अधिक घुमावदार मोड़ है। इस वजह से बरसात के दिनों में जलस्तर बढ़ने से इसके किनारों पर दबाव बढ़ जाता है। सोहगीबरवा संरक्षित वन क्षेत्र में आठ किमी नाला की लंबाई है। वन क्षेत्र के बाहर 15 किमी महाव नाला लंबा है। संरक्षित वन क्षेत्र होने की वजह से जंगल के अंदर सिल्ट सफाई में कई पेंच फंसते रहते हैं। इस वजह से जंगल के अंदर महाव नाला में सिल्ट सफाई का कार्य वन विभाग को ही सुपुर्द कर दिया गया है। डीएम अनुनय झा के पहल पर वन विभाग जंगल के अंदर सिल्ट सफाई शुरू करा दिया है। तीन किमी तक सिल्ट सफाई कार्य पोकलैन मशीन से हो चुका है। शेष सिल्ट सफाई कार्य जल्द ही पूरा हो जाएगा। जंगल के अंदर नाला की गहराई बढ़ने से पानी का बहाव तेजी से आगे बढ़ेगा। इससे बाढ़ की आशंका कम होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।