Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsDr Sunita Launches Two Books on Feminist Studies Highlights Local Deities

तराई की मातृ देवियां पुस्तक का हुआ विमोचन

Maharajganj News - महराजगंज की डॉ. सुनीता ने दिल्ली विश्वविद्यालय से पीएचडी करने के बाद दो किताबें लिखी हैं। इनमें से एक 'तराई की मातृ देवियां' का विमोचन स्थानीय सेंट जोसेफ स्कूल में हुआ। मुख्य वक्ता डॉ. आर के मिश्रा ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजTue, 8 April 2025 09:28 AM
share Share
Follow Us on
तराई की मातृ देवियां पुस्तक का हुआ विमोचन

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला मुख्यालय के समीप स्थित बड़हरा रानी निवासिनी डॉ. सुनीता ने दिल्ली विश्वविद्यालय से पीएचडी करने के बाद अब तक दो किताबें लिखी हैं। इनमें से तराई की मातृ देवियां का स्थानीय सेंट जोसेफ स्कूल में विमोचन किया गया।

मुख्य वक्ता पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य एवं इतिहासकार डॉ. आर के मिश्रा ने कहा कि डॉ. सुनीता की पुस्तक नारीवादी अध्ययन से परिपूर्ण है। उन्होंने जनपद से लेकर नेपाल तक के मंत्र देवियों को और उनकी महत्ता को रेखांकित किया है। विषय प्रवर्तन करते हुए करते हुए दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. राम नरेश राम ने कहा कि यह पुस्तक डॉ. सुनीता के पीएचडी शोध का संशोधित रूप है। यह पुस्तक इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह एक ऐसे विषय पर केंद्रित है जिस पर शोध कम होता है। रक्षा अध्ययन विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. परशुराम गुप्ता ने इस पुस्तक पर चर्चा करते हुए कहा कि काशी से जो राजा आये थे वे नागवंशी थे। वे शिव भक्त थे। इस समय जो पटनवार जाति है, वही उस समय की कोलिय जाति है। साहित्यकार मनोज कुमार सिंह ने कहा कि यह पुस्तक इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि आजकल दुनिया भर में मिथक और आस्था के सवाल विश्लेषण के केंद्र में हैं। अध्यक्षता करते हुए सेंट जोसेफ स्कूल के प्रबंधक सीजे थॉमस ने कहा कि इस अछूते विषय पर लिखी किताब देवियों को देखने का नया नजरिया देती है। लेखिका डॉ. सुनीता ने कहा कि भौगोलिक परिस्थितियों की वजह से देवियों के निर्माण को जो देखा गया है, वह बहुत महत्वपूर्ण है।

संचालन करते हुए सामाजिक संस्था सिटीजन फोरम के मीडिया प्रभारी डॉ. शांतिशरण मिश्र ने कहा कि ने कहा कि हर व्यक्ति का भी अपना सत्य होता है। इस दौरान चिकित्सक डॉ. रश्मि श्रीवास्तव, विमल कुमार पांडे, देवेश पांडे, सुरेंद्र पटेल, सुनील मिश्रा, पंकज मौर्या, संतोष श्रीवास्तव, संतोष तिवारी, दीपा शर्मा, डॉ. पुनीता त्रिपाठी, डॉ. आशुतोष त्रिपाठी, डॉ. पूनम वर्मा, हमीदुल्लाह खान एडवोकेट, डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव, गणेश शंकर श्रीवास्तव, अशफाक अहमद, राहुल यादव व अंकित कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें