Woman Assaulted by Drunk Youths in Gomti Nagar Police Arrest Accused अधिवक्ता ने महिला के कपड़े फाड़े, कार से रौंदने का प्रयास, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsWoman Assaulted by Drunk Youths in Gomti Nagar Police Arrest Accused

अधिवक्ता ने महिला के कपड़े फाड़े, कार से रौंदने का प्रयास

Lucknow News - - गोमतीनगर पुलिस ने अधिवक्ता को दोस्त संग दबोचा लखनऊ, संवाददाता। गोमतीनगर में शुक्रवार रात

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSat, 26 April 2025 11:28 PM
share Share
Follow Us on
अधिवक्ता ने महिला के कपड़े फाड़े, कार से रौंदने का प्रयास

गोमतीनगर में शुक्रवार रात देवर और बेटी के साथ कार से महिला 1090 चौराहे गई थी। घूमने के दौरान चौराहे पर नशे में धुत कुछ युवक आकर गाली गलौज करने लगे। मना करने पर मारपीट करते हुए आरोपित ने महिला के कपड़े फाड़ दिए। फिर कार से रौंदने का प्रयास किया। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस के समझाने पर भी नहीं माने

इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार रात महिला पॉलीटेक्निक से बेटी और देवर के साथ वूमन पॉवर लाइन चौराहे की तरफ गई थी। रास्ते में तकरोही निवासी अधिवक्ता अभिषेक और उसके दोस्त अश्वनी ने ओवरटेक कर कार रोक ली। महिला के विरोध करने पर आरोपितों ने छेड़छाड़ करते हुए महिला के कपड़े फाड़ दिए। मां के साथ अभद्रता होते देख बेटी ने बीच बचाव करने का प्रयास किया। जिसके साथ भी आरोपितों ने अभद्रता की और कार से रौंदने का प्रयास करने लगे। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अभिषेक और अश्वनी को हिरासत में लिया। गोमतीनगर थाने लाए जाने के बाद भी आरोपितों ने पीड़ित पक्ष को धमकी दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि शुरुआती जांच में गाड़ी टकराने को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। महिला की तहरीर पर छेड़छाड़ और मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।