Uttar Pradesh Women s Team Wins Historic Silver Medal in Handball Championship खेल----यूपी की महिला टीम को पहली बार रजत, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsUttar Pradesh Women s Team Wins Historic Silver Medal in Handball Championship

खेल----यूपी की महिला टीम को पहली बार रजत

Lucknow News - उत्तर प्रदेश की महिला टीम ने गोरखपुर में आयोजित 36वीं फेडरेशन हैंडबॉल प्रतियोगिता में पहली बार रजत पदक जीतकर इतिहास रचा। फाइनल में यूपी को भारतीय रेलवे के खिलाफ 16-14 से हार का सामना करना पड़ा। पुरुष...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSun, 25 May 2025 10:12 PM
share Share
Follow Us on
खेल----यूपी की महिला टीम को पहली बार रजत

लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की महिला टीम ने गोरखपुर के वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित 36वीं फेडरेशन महिला व पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता में पहली बार रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश को कांस्य पदक मिला। महिला वर्ग के फाइनल में उत्तर प्रदेश को भारतीय रेलवे के हाथों 16-14 से हार का सामना करना पड़ा। उत्तर प्रदेश से खुशबू और मोना ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। महिला वर्ग में राजस्थान और गुजरात को संयुक्त कांस्य पदक मिला। हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के कार्यकारी निदेशक डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय ने सभी खिलाड़ियों को पदक जीतने पर बधाई दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।