Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़लखनऊUttar Pradesh Pensioners Welfare Institution Holds Biennial Meeting and Elects New Officials

पेंशनर्स कल्याण संस्था के अधिवेशन में चुने गए पदाधिकारी

लखनऊ। विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था का द्विवार्षिक अधिवेशन बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊWed, 11 Sep 2024 02:53 PM
share Share

लखनऊ। विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था का द्विवार्षिक अधिवेशन बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान गोमती नगर में हुआ। जिसमें संस्था के शीर्ष पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। चुनाव अधिकारी डीएन विश्वकर्मा की अगुवाई में हुए इस चुनाव में अध्यक्ष के पद पर श्याम सुन्दर अग्निहोत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर विश्वनाथ दीक्षित, महामंत्री पद पर ओंकार नाथ तिवारी तथा कोषाध्यक्ष पद पर संतोष कुमार मेहरोत्रा को सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया। शेष पदों पर पदाधिकारियों का चयन निर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा जनपदीय टीम की सहमति से किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें