Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़लखनऊTwo accused raped by cancer victim in Sarojini Nagar Lucknow arrested one accused

लखनऊ में कैंसर पीड़ित किशोरी से गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार

यूपी की राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर में शनिवार देर शाम ब्लड कैंसर से पीड़ित नाबालिग लड़की (14 वर्ष) को घुमाने के बहाने उसके परिचित दो लड़कों ने एक निर्माणाधीन मकान में गैंगरेप किया। दोनों लड़के उसे बेसुध...

हिन्दुस्तान संवाद लखनऊMon, 11 Dec 2017 08:43 AM
share Share

यूपी की राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर में शनिवार देर शाम ब्लड कैंसर से पीड़ित नाबालिग लड़की (14 वर्ष) को घुमाने के बहाने उसके परिचित दो लड़कों ने एक निर्माणाधीन मकान में गैंगरेप किया। दोनों लड़के उसे बेसुध छोड़कर भाग निकले तो वह किसी तरह गिरती-पड़ती सड़क तक पहुंची। यहां उसने जिस राहगीर से मदद मांगी, उसने भी उसके साथ एक सुनसान स्थान पर दरिन्दगी की। बाद में पीड़ित लड़की जैसे-तैसे एक पुलिस चौकी पर पहुंची और आपबीती सुनायी।
पुलिसवालों ने उसके घरवालों को सूचना दी तो कोहराम मच गया। घरवाले उसे शाम से तलाश रहे थे। वहीं चार घंटे में एक नाबालिग लड़की से दो बार दरिन्दगी की खबर मिलते ही हड़कम्प मच गया। आनन-फानन पुलिस ने दबिश देनी शुरू कर दी। रविवार शाम तक पुलिस ने दो आरोपियों वीरेन्द्र यादव (45 वर्ष) व सुमित (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी शुभम यादव (18 वर्ष) फरार है। वीरेन्द्र पांच बच्चों का पिता है।

एसएसपी ने इन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन परिवारीजनों को दिया है।
एएसपी पूर्वी सर्वेश कुमार मिश्र के मुताबिक पीड़िता के पिता ट्रांसपोर्टर हैं। लड़की को पांच साल से ब्लड कैंसर है। उसका केजीएमयू में इलाज चल रहा है। 

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें