Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़लखनऊLucknow Police Prevents Suicide Attempt with Meta AI Alert Arrests Accused

पुलिस ने छात्रा की जान बचाने के बाद आरोपी को किया गिरफ्तार

निगोहां पुलिस ने मेटा एआई से मिले अलर्ट की मदद से छात्रा को खुदकुशी करने से रोका। छात्रा ने इंस्टाग्राम पर फांसी लगाने का वीडियो पोस्ट किया था। पुलिस ने आरोपी अमन शर्मा को गिरफ्तार किया, जिसने शादी के...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSun, 1 Sep 2024 04:37 PM
share Share

लखनऊ, संवाददाता निगोहां पुलिस ने मेटा एआई से मिले अलर्ट की मदद से छात्रा को खुदकुशी करने से रोका था। काउंसलिंग के दौरान छात्रा ने एक युवक के बारे में बताया था। आरोपी ने आर्य समाज मंदिर में शादी करने के बाद युवती से सम्पर्क खत्म कर दिया था। जिसकी वजह से पीड़िता ने फांसी लगाने का प्रयास किया था। इस आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

एसओ निगोहां अनुज तिवारी ने बताया कि शनिवार रात करीब 12 बजे एक युवती ने इंस्टाग्राम पोस्ट कर फांसी लगाने का वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो अपलोड होने के साथ ही मेटा एआई से अलर्ट यूपी पुलिस मीडिया सेल को भेजा गया था। जहां से निगोहां पुलिस को सूचना मिली थी। तत्काल ही लोकेशन के आधार पर पुलिस छात्रा के घर पहुंची थी। दरवाजा तोड़ कर छात्रा को फंदे से उतारा था। पूछताछ करने पर छात्रा ने बताया कि करीब दो साल पहले उसने रहीमाबाद निवासी अमन शर्मा से आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। लेकिन अमन उसे ससुराल नहीं ले गया था। शनिवार को भी दोनों के बीच फोन पर इसे लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद ही छात्रा ने फांसी लगाते हुए वीडियो रिकार्ड कर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। एसओ ने बताया कि युवती के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अमन को गिरफ्तार किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें