Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़लखनऊKKC Lucknow Releases First Merit List for LLB Admission 2024-25

केकेसी में एलएलबी की मेरिट सूची जारी, काउंसलिंग आज से

लखनऊ, संवाददाता। श्री जय नारायण मिश्र पीजी कॉलेज (केकेसी) में शैक्षिक सत्र 2024-25

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊMon, 12 Aug 2024 01:56 PM
share Share

लखनऊ, संवाददाता। श्री जय नारायण मिश्र पीजी कॉलेज (केकेसी) में शैक्षिक सत्र 2024-25 प्रवेश प्रक्रिया के तहत एलएलबी की पहली मेरिट सूची जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी कॉलेज की वेबसाइट पर रिजलट देख सकते हैं। कोई समस्या होने पर कॉलेज प्रशासन से सम्पर्क कर सकते हैं।

प्राचार्य प्रो. विनोद चन्द्र ने बताया कि एलएलबी में भी बॉयज और गर्ल्स की अलग-अलग पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी कॉलेज की वेबसाइट पर मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। पहली मेरिट लिस्ट में चयनितों का प्रवेश 13 से 16 अगस्त तक लिया जाएगा। काउंसलिंग सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। इसके बाद प्रतीक्षा सूची वाले छात्रों को मौका दिया जाएगा। प्राचार्य का कहना है कि अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल कॉपी और फोटो कॉपी लेकर पहुंचना है।

कटैगरी-बॉयज-गर्ल्स (बॉक्स)

सामान्य-70.27%-67.00%

ओबीसी-63.77%-60.77%

एससी-63.18%-58.69%

एसटी-ऑल-ऑल

ईडब्ल्यूएस-64.41%-61.08%

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें