Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़लखनऊDeputy CM Keshav Prasad Maurya Addresses Public Grievances at Janata Darshan

जनसमस्याओं के समाधान के लिए तय हो अफसरों की जवाबदेही: केशव

लखनऊ। विशेष संवाददाता उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को सात-कालिदास मार्ग स्थित

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊTue, 27 Aug 2024 01:57 PM
share Share

लखनऊ। विशेष संवाददाता उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को सात-कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर उन्होंने उच्चाधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

उप मुख्यमंत्री ने फरियादियों को विश्वास दिलाया कि सबकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक फरियादी की समस्या का त्वरित व संतुष्टिपरक समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि उत्पीड़न तथा भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों को बेहद गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ हल किया जाए। जनसुनवाई के दौरान उप मुख्यमंत्री ने एक-एक व्यक्ति की समस्या को पूरी सुना और समाधान के लिए मौके से ही सभी अधिकारियों को निर्देश दिए।

जनता दर्शन में लोग भूमि विवाद, दुर्घटना राहत, अवैध कब्जे, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास आवंटन, भूमि पर कब्जा दिलाने, अतिक्रमण हटाने, सड़क बनवाने, विद्युत, अभियुक्तों की गिरफ्तारी कराने, उत्पीड़न आदि से संबंधित समस्याएं लेकर पहुंचे थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें