Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़लखनऊDeputy CM Brajesh Pathak Honors Students at All India Brahma Samaj Ceremony

छात्रों को हुनरमंद बनाने में शिक्षक की भूमिका अहम : ब्रजेश पाठक

अखिल भारतीय ब्रह्म समाज के मेधावी सम्मान समारोह में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बच्चों को देश का भविष्य बताया। समारोह में बच्चों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कई गणमान्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSun, 25 Aug 2024 01:54 PM
share Share

अखिल भारतीय ब्रह्म समाज की ओर से हुए मेधावी सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं। इन बच्चों में ही कोई इंजीनियर, डॉक्टर, आईएएस, आईपीएस, वैज्ञानिक, नेता आदि बनकर देश की सेवा करता है। परिवारीजन बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का हर संभव प्रयास करते हैं, जबकि शिक्षक उनका भविष्य संवारने, हुनरमंद बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस तरह से बच्चों को सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित करना हम सबकी जिम्मेदारी होती है। अखिल भारतीय ब्रह्म समाज की ओर से रवींद्रालय में 22वां मेधावी छात्र छात्रा सम्मान समारोह मना। कार्यक्रम की शुभारंभ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर, पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक बाजपेयी, महापौर सुषमा खर्कवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, एमएलसी मुकेश शर्मा, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, पूर्व विधायक सुरेश तिवारी, संगठन के अध्यक्ष सीपी अवस्थी, महामंत्री देवेंद्र शुक्ला, अर्जुन द्विवेदी आदि रहे। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सांसद राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी ने हनुमान जी का उदाहरण देते हुए बच्चों को असंभव कार्य को एक चुनौती के रूप में लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन मानवेंद्र ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें