Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़लखनऊBuilding Collapse in Transport Nagar Leads to Change in Chief Engineer at LDA

टीपी नगर हादसे के बाद मुख्य नगर नियोजक से मुख्य अभियंता का चार्ज लिया

ट्रांसपोर्टनगर में बिल्डिंग ढहने के बाद, मुख्य नगर नियोजक कौशवेन्द्र गौतम ने मुख्य अभियंता का चार्ज लिया। एलडीए के नए वीसी प्रथमेश कुमार ने यह आदेश जारी किया। इससे पहले, नगर नियोजक को मुख्य अभियंता की...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊWed, 11 Sep 2024 03:09 PM
share Share

ट्रांसपोर्टनगर में बिल्डिंग ढहने के बाद बुधवार को मुख्य नगर नियोजक (सीटीपी) कौशवेन्द्र गौतम से प्राधिकरण के मुख्य अभियंता का चार्ज ले लिया गया। अधीक्षण अभियन्ता (सिविल) अवनीन्द्र कुमार सिंह को मुख्य अभियन्ता की जिम्मेदारी दी गई है। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने इस सम्बंध में आदेश जारी किया है। करीब दो महीने पहले तत्कालीन उपाध्यक्ष इन्द्रमणि त्रिपाठी ने तबादले से पहले प्राधिकरण के मुख्य नगर नियोजक को एलडीए के मुख्य अभियन्ता का दायित्व सौंपा था। नए वीसी प्रथमेश कुमार ने भी नगर नियोजक को ही चीफ इंजीनियर बनाए रखा, जबकि नगर नियोजक को सिविल इंजीनियरिंग का ज्ञान नहीं था। वह आर्किटेक्ट हैं। कहा जा रहा है कि ट्रांसपोर्टनगर में बिल्डिंग गिरने के बाद एलडीए वीसी ने आदेश जारी किया है। कौशवेन्द्र गौतम अब मुख्य नगर नियोजक का ही काम देखेंगे। कुछ इंजीनियरों के कामकाज में भी बदलाव किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें