Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़लखनऊAkash Anand stature will increase further BSP Mayawati may make an announcement party meeting on 27 August

बसपा में आकाश आनंद का और बढ़ेगा कद! 27 अगस्त को पार्टी मीटिंग में ऐलान कर सकती हैं मायावती

  • 27 अगस्त को होने वाली बसपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मायावती आकाश आनंद का कद और बढ़ाने का ऐलान कर सकती हैं। माना जा रहा है कि आकाश को देश के चार राज्यों में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

Dinesh Rathour हिन्दुस्तान, लखनऊ, विशेष संवाददाताSun, 25 Aug 2024 02:56 PM
share Share

बसपा सुप्रीमो मायावती भतीजे आकाश आनंद को और भी दायित्व देने जा रही हैं। बसपा में आकाश मौजूदा समय नंबर दो की हैसियत में हैं। राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर के साथ ही वह मायावती के उत्तराधिकारी भी हैं। आकाश को और जिम्मेदारियां देकर मायावती अपना भार कुछ कम करने जा रही हैं। बसपा की 27 अगस्त को होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मायावती इसको लेकर ऐलान कर सकती है। माना जा रहा है कि आकाश को देश के चार राज्यों में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

मायावती द्वारा बुलाई गई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जाना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव इसके पहले वर्ष 2019 में हुआ था। इसमें मायावती को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुनाव गया था। पार्टी संविधान के मुताबिक, हर पांच साल में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होता है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सबसे पहले अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। इसके बाद देश के चार राज्यों में इसी साल होने वाले चुनाव की रणनीति पर मंथन किया जाएगा।

महाराष्ट्र व झारखंड में गठबंधन पर होगा मंथन

बसपा ने हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल के साथ गठबंधन किया है। जम्मू विधानसभा चुनाव को लेकर स्थिति साफ नहीं की है। महाराष्ट्र और झारखंड में भी विधानसभा चुनाव होना है। बसपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इन राज्यों में होने वाले चुनाव पर भी चर्चा होगी। मायावती भाई आनंद कुमार के साथ ही भतीजे आकाश आनंद को जिम्मेदारियां दे रही हैं। देश के अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की जिम्मेदारी भी आकाश को देने की तैयारी है। आकाश की देखरेख में ही टिकटों का बंटवारा किया जाएगा। 

बताया जा रहा है कि आकाश राज्यवार पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और मायावती को रिपोर्ट करेंगे। इसके साथ ही यूपी में 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भी आकाश की अहम भूमिका होगी। यूपी में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में चर्चाएं हो सकती हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें