काउंसलिंग के बाद आठ जोड़ों की कराई विदाई
Lakhimpur-khiri News - पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ने पर पुलिस ने दखल दिया। एसपी संकल्प शर्मा के निर्देशन में महिला थाना की थानाध्यक्ष श्रद्धा सिंह ने काउंसलिंग की। नौ मामलों में पति-पत्नी को समझाया गया और सभी जोड़े फिर से एक...

पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद इतना बढ़ा कि मामला पुलिस तक पहुंच गया। एसपी संकल्प शर्मा के निर्देशन में थानाध्यक्ष महिला थाना श्रद्धा सिंह ने काउंसलरों के सहयोग से नौ मामलों में पति-पत्नी की काउंसिलंग की। दोनों पक्षों को समझाया गया। काउंसलिंग के बाद सभी जोड़े एक साथ फिर से रहने को तैयार हो गए तो उनको विदा किया गया। महिला थाना में थानाध्यक्ष श्रद्धा सिंह व काउंसलरों ने रविवार को दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, साक्षी गृहस्थी के नौ मामलों की सुनवाई की। पत व पत्नी की काउंसलिंग की। काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी फिर से एक साथ रहने को राजी हो गए।
सभी की विदाई कराई गई। वहीं जिन मामलों में पति-पत्नी में अत्यधिक मनमुटाव था उन्हें सोचने समझने के लिए दोनों पक्षों की सहमति से समय दिया गया है। इस दौरान महिला आरक्षी सारिका चौहान, बबली पवार का काफी सहयोग रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।