Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़कुशीनगरWoman Files Complaint Against In-Laws for Dowry Harassment in Kushinagar

विवाहिता ने ससुरालवालों पर दर्ज कराया केस

कुशीनगर के एक गांव में, एक विवाहिता ने अपने ससुरालवालों के खिलाफ दहेज के लिए उत्पीड़न की तहरीर दी है। महिला का आरोप है कि पति, ससुर और सास ने शादी के बाद से ही दहेज की मांग की और उसे मारते पीटते हैं।...

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरMon, 30 Sep 2024 03:35 AM
share Share

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के एक गांव में मायके में रह रही एक विवाहिता अपने ससुरालवालों के खिलाफ तहरीर दी है। पटहेरवा थाना क्षेत्र के छठियांव निवासी अपने पति, ससुर और सास के खिलाफ दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाई है। उसकी तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2020 में छठियांव निवासी पप्पू गुप्ता से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, ससुर नंदलाल गुप्ता और अधिक दहेज की मांग करते रहे हैं और इसके लिए उसे मारते पीटते हैं। उसके पिता गरीब हैं। जो देना था शादी में दे दिए हैं। वह दो वर्षीय बच्ची के साथ मायके रह रही है। आरोप है कि जब वह ससुराल आने को कहती है तो उसे जान से मारने की धमकी दी जाती है। तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपी पति, ससुर, देवर और सास के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें