BJP District Meeting on Rani Ahilyabai Holkar s Birth Anniversary in Kushinagar अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष को लेकर बैठक आज, Kushinagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsBJP District Meeting on Rani Ahilyabai Holkar s Birth Anniversary in Kushinagar

अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष को लेकर बैठक आज

Kushinagar News - कुशीनगर में रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय बैठक 18 मई को होगी। मुख्य अतिथि गोविंद नारायण शुक्ल होंगे। बैठक में सभी प्रमुख पदाधिकारियों की...

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरSun, 18 May 2025 03:12 PM
share Share
Follow Us on
अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष को लेकर बैठक आज

कुशीनगर। रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय बैठक 18 मई को रविंद्र नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर दोपहर 2.30 बजे होगी। बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री एवं सदस्य विधान परिषद गोविंद नारायण शुक्ल होंगे। यह जानकारी जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय के हवाले से जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष, सांसद, विधायक, पूर्व जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, महिला मोर्चा की जिला पदाधिकारी, भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी पूर्व विधायक, ब्लॉक प्रमुख, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष, सभी मोर्चों के अध्यक्ष एवं महामंत्री को पहुंचना अनिवार्य है।

जिलाध्यक्ष ने सभी से बैठक में समय से उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।