Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsFinancial Assistance for Fishermen During Fishing Ban Amid Monsoon

मत्स्य आखेट पर रोक के दौरान मछुआरों को मिलेगी तीन हजार रुपये

Kausambi News - बारिश के दौरान मत्स्य आखेट पर रोक लगाई जाती है। इस दौरान मछुआरों को 3000 रुपये प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाएगी। पात्र व्यक्तियों को विभाग की फिसरीज वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। यह सहायता जून, जुलाई...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीWed, 12 Feb 2025 09:54 PM
share Share
Follow Us on
मत्स्य आखेट पर रोक के दौरान मछुआरों को मिलेगी तीन हजार रुपये

बारिश के दौरान मत्स्य आखेट पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है। इस दौरान मत्स्य आखेट के सहारे जीवनयापन करने वाले मछुआरों को विभाग की ओर से तीन हजार रुपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके लिए संबंधित पात्र व्यक्ति को विभाग की फिसरीज वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। प्रभारी मत्स्य कार्यकारी अधिकारी जंगबहादुर पटेल ने बताया कि मत्स्य विभाग की ओर से जून, जुलाई व अगस्त में मछलियों के शिकार को प्रतिबंधित कर दिया जाता है। ऐसा इसलिए किया जाता है कि यह मछलियों के प्रजनन का दौर होता है। इस दौरान गरीब मछुआरों को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ता है। उनकी समस्या को देखते हुए अब इस अवधि में विभाग तीन माह तक पात्र गरीब मछुआरों की आर्थिक मदद करेगा। आवेदन करने वाले पात्रों को प्रतिमाह तीन हजार की मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि इसका लाभ लेने के लिए मत्स्य आखेट 15 फरवरी तक विभाग के पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। बहरहाल अब मत्स्य आखेट पर प्रतिबंध के दौरान पात्र मछुआरों को आर्थिक तंगी की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें