22-Year-Old Drowns in Yamuna River During Bathing Incident in Uttar Pradesh यमुना नदी में डूबने से युवक की मौत, Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi News22-Year-Old Drowns in Yamuna River During Bathing Incident in Uttar Pradesh

यमुना नदी में डूबने से युवक की मौत

Kausambi News - पश्चिमशरीरा के गड़रियन का पुरवा गांव का 22 वर्षीय युवक अरविंद कुमार अपने साथियों के साथ यमुना में नहाने गया था। गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। काफी खोजबीन के बाद उसका शव निकाला गया, जिससे परिजनों...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीSun, 18 May 2025 04:51 PM
share Share
Follow Us on
यमुना नदी में डूबने से युवक की मौत

पश्चिमशरीरा के गड़रियन का पुरवा गांव का युवक अपने साथियों के साथ रविवार को यमुना में नहाने गया था। गहरे पानी में जाने से वह नदी में समा गया। काफी खोजबीन के बाद उसका शव निकाला गया तो परिजनों में हाहाकार मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पश्चिमशरीरा के गड़रियन का पुरवा (डेढ़ावल) निवासी अरविंद कुमार (22) पुत्र रविशंकर पढ़ाई करता था। अरविंद के पिता किसानी करके परिजनों का भरण-पोषण करते हैं। रविवार को अरविंद गांव के ही साथियों के साथ यमुना में नहाने के लिए डेढ़ावल घाट गया। नहाते समय अचानक अरविंद गहरे पानी में चला गया।

साथियों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इससे वह डूब गया। घंटों मशक्कत के बाद उसका शव बाहर निकला तो परिजनों में हाहाकार मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।