Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़कानपुरPreparation for Navratri Traditional Pandals and Durga Idols Being Crafted in Kanpur Dehat

कानपुर देहात में नवरात्रि के लिए दुर्गा प्रतिमाओं को आकार दे रहे कारीगर

कानपुर देहात में 3 अक्टूबर से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्रि की तैयारियों में जुटे कारीगर। 35 स्थानों पर पूजा पंडाल सजाए जाएंगे, जहां आदिशक्ति की मूर्तियों का निर्माण हो रहा है। मूर्तियों को तैयार...

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरFri, 20 Sep 2024 01:56 AM
share Share

कानपुर देहात। तीन अक्टूबर से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्रि की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस मौके पर करीब 35 स्थानों पर परंपरागत पूजा पांडाल सजाए जाएंगे। इन पांडालों में नवरात्रि के पहले दिन आदिशक्ति को विराजमान किया जाएगा। इसके लिए मां दुर्गा की मूर्तियों को आकार देने और सजाने संवारने के काम में कारीगर जुटे हुए हैं। जिले में आदिशक्ति की उपासना का पर्व 3 से 12 अक्टूबर तक धूमधाम से मनाया जाएगा। नवरात्रि के मौके पर अकबरपुर,गजनेर,रनियां, सिकंदरा सरवनखेड़ा, पुखरायां , रूरा, राजपुर, झींझक, रसूलाबाद ,तिश्ती, शाहजहांपुर, देवराहट व मूसानगर सहित 35 स्थानों पर परंपरागत पूजा पंडाल सजाए जाते हैं। नवरात्रि शुरू होने में अब बारह दिन का समय शेष बचा है। इसके चलते मूर्तिकार भी आदिशक्ति की प्रतिमाओं को आकर देने के साथ ही उनको सजाने संवारने में जुट गए हैं।मिट्टी, लकड़ी, घास-फूस आदि से मां दुर्गा की प्रतिमाओं को तैयार करने में जुटे हाथों के हुनरमंद महेंद्र नगर रसूलाबाद के मूर्तिकार तापस सरकार, विशाल व राज कुमार आदि ने बताया कि अधिकांश मूर्तियां ढाई से तीन फुट की बनाई गई हैं। जबकि कुछ मूर्तियां सात फुट तक की तैयार हो रही है।

एक मूर्ति तैयार होने में लगते 8-10 दिन

देवी प्रतिमाएं तैयार करने में जुटे मूर्तिकारों ने बताया कि एक मूर्ति को तैयार करने में करीब 8 से 10 दिन लगते हैं। मिट्टी को छानना,गीला कर कूटना व आटे की तरह माडना होता है। इसके बाद गोंद ,अखबार आदि के सहारे मूर्तियों को आकर दिया जाता है। इस समय नवरात्रि के लिए मूर्तियों को सजाने संवारने में जुटे कारीगरों ने बताया कि मूर्तियों की तैयारी अंतिम चरण में हैं। आर्डर के हिसाब से मूर्तियां बन रही हैं। छोटी मूर्ति तीन हजार व बड़ी मूर्ति 15 हजार रुपये तक में बिकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें