Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़कानपुरPower Outage Affects Kanpur Areas During Mohammadi Procession

जुलूस-ए-मोहम्मदी के कारण पांच से सात घंटे बंद रही बिजली

कानपुर में जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रही। परेड के साथ जाजमऊ, बाबूपुरवा, और विजय नगर जैसे क्षेत्रों में 5 से 7 घंटे तक बिजली नहीं थी। केस्को के एमडी ने सुरक्षा के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरMon, 16 Sep 2024 09:13 PM
share Share

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। जुलूस-ए-मोहम्मदी रूट पर सोमवार को बिजली आपूर्ति बंद रही। परेड से जमीयत उलेमा-ए-हिंद के नेतृत्व में निकलने वाले केंद्रीय जुलूस के साथ साथ जाजमऊ, बाबूपुरवा, विजय नगर, मसवानपुर आदि इलाकों में बिजली आपूर्ति पांच से सात घंटे तक बंद रही। हादसे से बचने के लिए केस्को एमडी ने शटडाउन को लेकर एक्सईएन को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए थे। रात नौ बजे के बिजली चालू हो सकी।

जीआईसी सबस्टेशन से दोपहर 2:30 बजे, डिप्टी पड़ाव और चीनापार्क सबस्टेशन से दोपहर सवा तीन बजे, सुजातगंज सबस्टेशन दोपहर 2:10 बजे से, जाजमऊ के वाजिदपुर और छबीलेपुरवा फीडर बिजली दोपहर 2:20 बजे, पोखरपुर 3:50 बजे से रात नौ बजे के बाद बहाल हो सकी। जबकि परमपुरवा सबस्टेशन से दोपहर ढाई से शाम पौने छह बजे तक, पराग डेयरी सबस्टेशन से लाल कालोनी फीडर दोपहर 2:20 बजे से शाम पांच, सुशीला नर्सिंगहोम फीडर की बिजली शाम साढ़े चार से छह बजे तक, पोखरपुर सबस्टेशन से सुबह पौने 10 से दोपहर डेढ़ बजे तक, पीएसी सबस्टेशन से सुबह 11:20 से 12:55 बजे तक, पोखरपुर सबस्टेशन का शिव गोदावरी और ओमपुरवा फीडर की सुबह 11:25 से 12:30 बजे तक, शांतिनगर, बुनकर, फेथफुलगंज, त्रिवेणी नगर फीडर की बिजली दोपहर 1:10 से 2:20 बजे तक, मछरिया फीडर दोपहर 3:30 से शाम 5:30 बजे क बंद रही। इसके अलावा रतनपुर सबस्टेशन से शताब्दी नगर फीडर जंपर डैमेज होने से ससुबह पांच से छह बजे तक और दयानन्द विहार सबस्टेशन से न्यू आजाद नगर की बिजली दोपहर 2:50 से शाम 4:30 बजे तक, मीता सरांय दोपहर 1:10 से दोपहर 2:40 बजे तक बिजली फॉल्ट से बंद रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें