Notification Icon

होली के लिए सज गया बाजार, शुरू हुई खरीदारी

होली का त्योहार नजदीक आते ही बाजार गुलजार होने लगे हैं। नगरीय क्षेत्र में पिचकारियों, रंग अबीर की दुकानें सज गई हैं। दुकानों में उपलब्ध उड़न छू रंग की धूम है तो मिसाइल वाली पिचकारी खरीदने को बच्चे मचल...

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरFri, 6 March 2020 06:09 PM
share Share

होली का त्योहार नजदीक आते ही बाजार गुलजार होने लगे हैं। नगरीय क्षेत्र में पिचकारियों, रंग अबीर की दुकानें सज गई हैं। दुकानों में उपलब्ध उड़न छू रंग की धूम है तो मिसाइल वाली पिचकारी खरीदने को बच्चे मचल रहे हैं। लड़के और लड़कियों में स्टाइलिश विग के साथ रंग-बिरंगी पगड़ियों को लेकर भी खासा आकर्षण दिख रहा है।

रंगों के त्योहार होली के लिए प्रमुख कस्बों में अभी से रंग व पिचकारियों की दुकानों पर बच्चों की भीड़ पहुंचने लगी है। इस बार एके 47 व मिसाइल पिचकारी खरीदने पर बच्चे ज्यादा जोर दे रहे हैं। बूम, बेंत व कार्टून वाली पिचकारियां और कलर स्प्रे भी लुभा रहा है। बूम में अबीर से भरा गुब्बारा है,जो उछालने पर रंगों की बौछार करता है। बेंत के आकार वाली छड़ी नुमा पिचकारी में प्रेशर से रंग निकलता है। इस बार 30 रुपए से लेकर ढाई सौ रुपए तक पिचकारी उपलब्ध है। मुखौटे, टोपी व हर्बल रंगों की भी मांग बढ़ी है। बाजार में रंग-बिरंगे मास्क दुकानदारों ने सजा दिए हैं। अबीर गुलाल के ब्रांडेड पैक भी सज गए हैं। दुकानदारों ने खुले रंग के बजाए पैकेट भी तैयार कर लिए हैं। और मास्क वाली पिचकारी भी लोगों को आकर्षित कर रही है। बच्चों को लुभाने के लिए बाजार में विभिन्न प्रकार के कार्टून कैरेक्टर और बाहुबली के साथ मास्क वाली पिचकारियां मौजूद है। इसके साथ ही डोरेमोन और छोटा भीम जैसे कार्टून कैरेक्टर की पिचकारियां भी बच्चों को खूब भा रहीं हैं। डरावने चेहरे वाले मास्क और कैप भी बाजार में मौजूद है। युवाओं को डरावने मास्क पसंद आ रहे हैं। दुकानों पर मास्क और रंगों की दुकाने सज चुकी हैं।

बाजार में बहुत कम संख्या में दिख रहे हर्बल रंग

रंग में भी होली पर कई रंगों के गुलाल के साथ गर्मी को देखते हुए बाजारों में कई प्रकार के रंग उपलब्ध हैं। प्राकृतिक रंगों के साथ होली खेलने के लिए बाजारों में हर्बल कलर भी उपलब्ध हैं, लेकिन इनकी उपलब्धता बहुत कम दिख रही है। अकबरपुर के रंग विक्रेता अजय का कहना है कि उनके पास हर्बल रंग नहीं हैं। अबीर पांच से 15 रुपए पैकेट में उपलब्ध है। जबकि अकबरपुर, रूरा, झींझक , पुखरयां आदि स्थानों पर कुछ दुकानों में कैप्सूल वाले रंग भी उपलब्ध हैं। पानी में मिलाने वाले रंग की 50 कैप्सूल की डिब्बी तकरीबन 100 रुपये में उपलब्ध है। जबकि आइस कूल कलर का एक पैक में चार रंग के पैकेट में 80 रुपये में बिक रहा है। इससे इनके खरीदारों की संख्या बहुत कम है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें