Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़कानपुरKESCO LT Line Collapse in Kanpur Sparks Outrage Authorities Promise Replacement

बर्रा में जर्जर एलटी लाइन टूटकर गिरी, एसडीओ को घेरा

कानपुर के बर्रा आठ बी ब्लॉक में केस्को की जर्जर एलटी लाइन गिरने से हड़कंप मच गया। महिलाओं के बाहर बैठने के दौरान तार गिरने से लोग आक्रोशित हो गए। अधिकारियों ने सात दिनों में पूरी लाइन बदलने का आश्वासन...

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरSat, 17 Aug 2024 12:44 PM
share Share

कानपुर दक्षिण, संवाददाता। बर्रा आठ बी ब्लॉक से केस्को की एलटी लाइन गुजर रही है। जर्जर हो चुके तार इससे पहले भी दो बार गिर चुके हैं। लोगों ने अधिकारियों को सूचना दी थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शनिवार दोपहर महिलाएं घर के बाहर बैठी थीं। इसी दौरान अचानक एक तार नीचे आ गिरा, जिसमें सप्लाई चालू थी। तार गिरने से हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में इलाकाई लोगों की भीड़ लग गई और पार्षद पति अर्पित यादव को सूचना दी गई। अर्पित यादव ने गुजैनी उपखण्ड में सूचना दी। मौके पर एसडीओ सुशील कुमार प्रजापति पहुंचे तो लोगों ने उन्हें घेर लिया। आक्रोशित लोग तुरंत पूरी लाइन बदलने की मांग करने लगे। लोगों में आक्रोश देख एसडीओ ने सहायक अभियंता को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सहायक अभियंता ने जनता को सात दिनों के अंदर पूरी लाइन बदलवाने का लिखित रूप से आश्वासन दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें