Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़कानपुरBJP Celebrates PM Modi s Birthday with Service Fortnight and Exhibition in Kanpur

नमो प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व को दर्शाया

नमो प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व को दर्शाया नमो प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व को दर्शाया

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरThu, 19 Sep 2024 12:11 PM
share Share

कानपुर। भाजपा दक्षिण जिला संगठन ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाने का फैसला किया है। इस कड़ी में गुरुवार को भाजपा दक्षिण जिला इकाई की ओर से न्यू आजादनगर में नमो प्रदर्शनी लगाई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व, कृतित्व व उपलब्धियों की झांकी देखने को मिली। प्रदर्शनी का शुभारंभ भाजपा सांसद रमेश अवस्थी, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल और जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने किया। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के जीवन की पूरी कहानी को चित्रों और तथ्यों के साथ बताया गया। शिवराम सिंह ने कहा कि हर एक को अपना लक्ष्य बड़ा रखना चाहिए। भाजपा सत्ता के लिए नहीं बल्कि जनसेवा के लिए राजनीति करती है। यहां रामबहादुर यादव, सुनील नारंग, मनीष त्रिपाठी, संजय कटियार, विक्की मुरझानी रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें