Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़कन्नौजTwo-Year-Old Girl Seriously Burned After Falling into Boiling Milk in Manpur Village

खौलते दूध में गिरी दो वर्षीय बालिका, झुलसी

तिर्वा के मानपुर गांव में एक दो बर्षीय बच्ची खौलते दूध में गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। बच्ची के...

Newswrap हिन्दुस्तान, कन्नौजSun, 15 Sep 2024 01:32 PM
share Share

तिर्वा, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के मानपुर गांव में दो बर्षीय बच्ची खौलते दूध में गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। गंभीर हालत में परिजनों ने बालिका को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। यहां उसका उपचार चल रहा है। मानपुर गांव निवासी राजवीर दूध का कारोबार करते हैं। रविवार की सुबह घर में भगौने पर दूध गर्म हो रहा था। उनकी दो बर्षीय बच्ची जमुना खेल रही थी। अचानक वह खेलते खेलते खौलते दूध में गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने एम्बुलेंस की मदद से उसको राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। गर्म दूध में गिरने से उसके शरीर पर कई स्थानों पर फफोले पड़ गए। मेडिकल कॉलेज के वर्न वार्ड में उसका उपचार चल रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें