कन्नौज में शिवपाल बोले-भाजपा सिर्फ झूठे वादे कर जनता को कर रही गुमराह
Kannauj News - गुरसहायगंज में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि महाकुंभ में भगदड़ में कई लोग मरे हैं, लेकिन सरकार ने इसका खुलासा नहीं किया। उन्होंने भाजपा पर झूठे वादे करने और महंगाई तथा भ्रष्टाचार की समस्या पर भी चिंता...
गुरसहायगंज (कन्नौज), संवाददाता। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि महाकुंभ में हुई भगदड़ में बड़ी तादात में लोग मरे हैं। जिनका सरकार ने अभी तक खुलासा नहीं किया है। भाजपा के लोग झूठे वादे करके लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। ग्राम यादव नगर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के समापन कार्यक्रम में बुधवार को पहुंचे सपा के पूर्व महा सचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने यह बाते कहीं। पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा झूठों की पार्टी है। महंगाई के बोझ से आम जनता परेशान है। भ्रष्टाचार चरम पर है। महाकुंभ मेले में एक साल पहले से व्यवस्थाएं चल रही थीं। 100 करोड़ लोगों के स्नान करने व उचित व्यवस्था का दावा किया गया था। लेकिन सिर्फ 70 करोड़ लोगों के पहुंचने से ही व्यवस्था भंग हो गई और भगदड़ मच गई। अभी भी तमाम लोग गायब हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी, फर्रुखाबाद के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी, डॉ. रविदत्त यादव, मनी गुप्ता, अरुण शर्मा, नगर अध्यक्ष मुकीम खान, अयूब सिद्दीकी, जलालाबाद के पूर्व लाक प्रमुख रजनीकांत यादव, सलीम खा, अरुण यादव आदि रहे। इसके बाद वह नगर के तिर्वा रोड स्थित पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष स्व. सतीश चन्द्र गुप्ता के आवास पर पहुंचे और उनके भाई जगदीश चंद्र गुप्ता की मृत्यु पर शोक संवेदना प्रकट की। नगर अध्यक्ष मुकीम खान ने मुख्य चौराहे पर कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय महासचिव का फूलमालाओं से स्वागत किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।