सेहत के लिए फायदेमंद है ऑर्गेनिक सब्जी
Kannauj News - छिबरामऊ में जुकिनी की ऑर्गेनिक सब्जी बाजार में आई, जिससे लोगों की भीड़ लग गई। ऑर्गेनिक खेती पर सरकार का जोर है। जुकिनी में कैल्शियम, विटामिन के, और फाइबर होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं।...
छिबरामऊ, संवाददाता। सेहत के लिए फायदेमंद जुकिनी की ऑर्गेनिक सब्जी यहां के सब्जी बाजार में बिकने के लिए आई, जिसे खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता लालू ने ऑर्गेनिक सब्जी जुकिनी का स्टाल देखा और कहा प्रदेश व केंद्र सरकार का भी पूरा जोर ऑर्गेनिक खेती पर है। रासायनिक खादों के अंधाधुंध इस्तेमाल से लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। ऑर्गेनिक सब्जी व फलों का उत्पादन करने वाले पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाना रफी के बेटे मो. इस्माइल ने बताया वह अपने फार्म में सरसों की खली, गाय का पुराना गोबर, एलोवेरा का सिरका, कीड़ों से बचाव के लिए नीम का तेल आदि उपयोग करके जुकिनी, नींबू, अमरूद, आम व ड्रैगन फ्रूट आदि का उत्पादन कर रहे हैं। इन दिनों तैयार फसल जुकिनी बाजार में बिक्री के लिए भेजी है। इसके फायदे बताते हुए उन्होंने कहा जुकिनी में कैल्शियम और विटामिन के होता है, जो हड्डियों को मज़बूत बनाने में मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बना कर कब्ज़ की समस्या को दूर करता है। कैलोरी कम व फाइबर ज्यादा होने से भूख कम लगती है और वज़न घटाने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद एंटीअश्वक्सीडेंट हार्ट के मसल्स से फ्री रेडिकल्स को बाहर निकालते हैं। इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन, विटामिन ए व सी आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद होता है। जुकिनी में सॉल्यूबल फाइबर ज्यादा होने से शुगर को तेजी से अवशोषित नहीं होने देता। इसमें मौजूद विटामिन सी त्वचा की खूबसूरती को बढ़ाए रखने में मदद करता है। इस दौरान चंद्रभान गुप्ता मुन्ना, अमोघ गुप्ता रामजी, सत्यनारायण वर्मा व प्रभाकर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।