Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़जौनपुरWomen Accuse Loan Recovery Agent of Misconduct in Baramanpur Village

समूहकर्मी के दुर्व्यवहार से महिलाओं ने पुलिस से लगायी गुहार

चंदवक के बरामनपुर गांव में महिलाओं ने रिकवरी एजेंट पर दुर्व्यवहार और गाली गलौज का आरोप लगाया है। महिलाओं ने पुलिस को पत्रक देकर न्याय की मांग की है। एजेंट ने उन्हें 25 प्रतिशत वार्षिक ब्याज पर लोन...

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरMon, 16 Sep 2024 07:41 PM
share Share

चंदवक। क्षेत्र के बरामनपुर गांव में सोमवार की दोपहर रिकवरी एजेंट पर समूह की महिलाओं ने दुर्व्यवहार व गाली गलौज का आरोप लगाया। पुलिस को पत्रक देकर न्याय की गुहार लगायी। एक दर्जन से अधिक स्वयं सेवी समूह संस्था गांव की महिलाओं को 25 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर लोन दिया है। जबकि एजेंट ने समूह के महिला सदस्यों को दो वर्ष का मूलधन ब्याज 25 प्रतिशत देने की बात कही थी। महिलाओं ने बताया कि समूह के कर्मचारी नियम और शर्त को छिपाकर अधिक ब्याज दर पर लोन दे दिया। लोन लेने के बाद पता चला कि ब्याज दर बहुत अधिक है। गांव में समूह संस्था एक बैंक के कर्मचारी मनोज आये दिन किश्त वसूली के दौरान दुर्व्यवहार करता है। इस संबंध में समूह की सदस्य कंचना देवी, शशिकला देवी, उर्मिला देवी, इंदु देवी, संगीता देवी समेत दो दर्जन महिलाओं का कहना है कि मनोज ने समूह की मुख्य सदस्य को इतना अपमानित किया कि उन्होंने विगत दिनों रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर लिया। बैंक के एरिया मैनेजर अजित शुक्ला ने भी इस बात को स्वीकार किया। इस मामले में थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने अनभिज्ञता जाहिर की। कहा कि कोई तहरीर नहीं मिली है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें