Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़जौनपुरState MPs Inaugurate Development Projects Worth 1 Crore in Mungra Badshahpur

एक करोड़ की लागत से हुए निर्माण कार्य का लोकार्पण

फोटो 11ध्यक्ष कपिल मुनि ने संयुक्त रुप से बुधवार को किया। सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार में देश और प्रदेश के साथ ही नगर का विकास तेजी से

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरWed, 14 Aug 2024 07:28 PM
share Share

मुंगराबादशाहपुर। नगर पालिका परिषद की ओर से प्राथमिक पाठशाला में निर्माण कार्य, सरोखनपुर वार्ड में दो स्थानों पर सीसी रोड, इंटरलॉकिंग सड़क, नाली, आदि करीब एक करोड़ रुपए की लागत से कराए गए काम का लोकार्पण राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी व अध्यक्ष कपिल मुनि ने संयुक्त रुप से बुधवार को किया। सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार में देश और प्रदेश के साथ ही नगर का विकास तेजी से हो रहा है। आज का लोकार्पण इसी का जीता जागता उदाहरण है। कपिल मुनि ने कहा कि नगर के विकास के लिए मैं सदैव तत्पर रहूंगा। प्रत्येक क्षेत्र में नगर का विकास किया जा रहा है। विकास की उसी कड़ी में आज हुए लोकार्पण के भी कार्य है। तत्पश्चात प्राथमिक विद्यालय गुड़हाई में मौजूद खंड शिक्षा अधिकारी डा. अविनाश सिंह, पुष्पा शुक्ल डायरेक्टर पाठशाला विकास भूमि बैंक, संतोष गुप्त मौजूद रहे। प्राइमरी पाठशाला उर्दू इस्लामिया एवम राजकीय कन्या के कक्षा के टापर बच्चों को बैग, कापी, पेन प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंबेडकर नगर में सदर तहसीमुल हक, चद्रेश तिवारी, केशव राम दुबे, अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें