Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़जौनपुरInauguration Ceremony for New B Tech Students at Veer Bahadur Singh Purvanchal University

दीक्षारंभ में बीटेक के विद्यार्थियों को दी जानकारी

0 विश्वेश्वरैया सभागार में किया गया आयोजनक्रम में मैकेनिकल विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर संदीप सिंह ने छात्रों को जरुरी टिप्स दिए। प्रौद्योगिकी में ह

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरMon, 9 Sep 2024 07:05 PM
share Share

जौनपुर,संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संस्थान में बीटेक प्रथम वर्ष में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के विश्वेश्वरैया सभागार में किया गया। विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के विभिन्न भवनों का भ्रमण कराकर जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मैकेनिकल विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर संदीप सिंह ने छात्रों को जरुरी टिप्स दिए। प्रौद्योगिकी में हो रहे तीव्र बदलाव पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी ने पूरी दुनिया को बदल कर रख दिया। प्रो. रवि प्रकाश ने इंजीनियरिंग के महत्व के बारे में प्रकाश डालते हुए छात्रों को पूर्ण मनोयोग के साथ विद्या अध्ययन के लिए प्रेरित किया। प्रोफेसर अशोक श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं को अध्ययन के साथ-साथ अपने मन में राष्ट्रवादी विचारधाराओं के विकास पर भी ध्यान देने के लिए प्रेरित किया ताकि छात्रों द्वारा सीखे गए इंजीनियरिंग कौशल का देश के विकास में सदुपयोग किया जा सके। इस मौके पर प्रो. राजकुमार, डॉ. विक्रांत भटेजा, डॉ. कमलेश पाल ने भी संबोधित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें