Hindi Newsउत्तर प्रदेशLIVE: JP जयंती पर सियासी जंग, अखिलेश यादव ने कहा- गूंगी, बहरी और अंधी हो गई है सरकार

LIVE: JP जयंती पर सियासी जंग, अखिलेश यादव ने कहा- गूंगी, बहरी और अंधी हो गई है सरकार

जेपी की जयंती पर लखनऊ में राजनीतिक सरगरमी बढ़ गई।JPNIC को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया। अखिलेश यादव के घर के आसपास के पूरे इलाके में पुलिस का पहरा है। अखिलेश घर से बाहर निकले हैं। सपाइयों का हंगामा चल रहा है।

LIVE: JP जयंती पर सियासी जंग, अखिलेश यादव ने कहा- गूंगी, बहरी और अंधी हो गई है सरकार

हंगामे के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपने आवास से बाहर निकले हैं।

Deep Pandey| लाइव हिन्दुस्तान | Fri, 11 Oct 2024 06:11 PM
हमें फॉलो करें

जय प्रकाश नारायण की जयंती पर एक बार फिर लखनऊ सरकार और समाजवादी पार्टी के बीच तकरार का अखाड़ा बन गया है। जेपीएनआईसी(JPNIC) भवन में निर्माण कार्य का हवाला देकर प्रशासन ने वहां जाने से मना किया है जबकि अखिलेश यादव वहां जाने पर अड़े हुए हैं। 2023 में भी प्रशासन ने अखिलेश को रोकने की कोशिश की थी और तब वो गेट फांदकर अंदर गए थे। अखिलेश रात में ही जेपी सेंटर पहुंचे थे जिसे टीन शेड से कवर कर दिया गया है। शुक्रवार की सुबह अखिलेश के आवास की पुलिस ने बैरीकेडिंग कर दी और उन्हें जेपी सेंटर जाने से रोक रही है। अखिलेश कुछ देर पहले घर से जेपी की एक नई प्रतिमा के साथ निकले हैं और अपने आवास के गेट पर उस पर माल्यार्पण किया है। आवास के सामने पुलिस की भारी तैनाती है और रास्ता बंद कर दिया गया है। पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच बहस हो रही है। आशंका है कि अखिलेश यादव ने जेपी सेंटर जाने की जिद नहीं छोड़ी तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार भी कर सकती है।

11 Oct 2024, 06:07:50 PM IST

पाकिस्तान का पानी पीकर आए हैं; अखिलेश पर बरसे राजभर, बताया क्यों JPNIC

यूपी की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार की सुबह अखिलेश यादव को जय प्रकाश नारायण सेंटर (JPNIC) जाने से रोकने पर बखेड़ा खड़ा हो गया। इसे लेकर अखिलेश ने यूपी की योगी सरकार पर हमला किया तो कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने इस का जवाब दिया है। उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पाकिस्तान का पानी पीकर आए हैं। विरोध की इनको दिखता है। काम तो इनको दिखता नहीं है। काम क्या हो रहा है, इनको पता ही नहीं है। ओपी राजभर ने यह भी बताया कि सरकार ने क्यों अखिलेश यादव को JPNIC जाने से रोका है।राजभर ने कहा कि सरकार अखिलेश यादव की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। जहां लोकनायक जय प्रकाश नारायण की प्रतिमा है वहां पर बारिश हुई है और साफ-सफाई नहीं हुई है। इसकी वजह से वहां पर जाने पर उन्हें कोई भी दिक्कत हो सकती है इसलिए सरकार उन्हें वहां जाने से रोका है।

11 Oct 2024, 03:59:51 PM IST

अखिलेश की सरकार को सीधी चुनौती

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय केंद्र (JPNIC) जाने से रोका गया तो सरकार को सीधी चुनौती दे दी। कहा कि देखते हैं कब तक पुलिस वाले यहां खड़े रहते हैं। अखिलेश ने कहा कि पुलिस फोर्स हटते ही JPNIC जाएंगे।

11 Oct 2024, 03:57:34 PM IST

भाजपा ने सिर्फ रोड़े अटकाए : अखिलेश

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर जोरदार निशाना साधा। अपनी सरकार में हुए कामों का गिनाते हुए अखिलेश ने कहा, समाजवादियों ने लोकनायक के सम्मान में स्मारक बनवाए और भाजपा ने सिर्फ़ रोड़े अटकाए। यही सकारात्मक और नकारात्मक सोच का अंतर है।

11 Oct 2024, 02:55:45 PM IST

राहुल गांधी की दरबारी करते हैं अखिलेश यादव : केशव

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोला। केशव प्रसाद ने कहा, कांग्रेस की तानाशाही से मुक्ति कराया। अखिलेश का घोर दोहरा चरित्र है। सपा दूसरी तरफ जेपी को पूजना चाहती है। अखिलेश यादव राहुल गांधी के दरबारी करते हैं।

11 Oct 2024, 01:20:31 PM IST

अखिलेश यादव सपा दफ्तर में

अपने आवास के बाहर जीप पर लाई गई जेपी की नई प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद अखिलेश यादव सपा दफ्तर चले गए हैं और इस समय वहीं बैठे हैं। पुलिस फोर्स की तैनाती कम कर दी गई है जिससे लगता है कि अब अखिलेश जेपी सेंटर जाने का इरादा छोड़ चुके हैं।

11 Oct 2024, 01:09:28 PM IST

राम गोपाल ने कहा- JPNIC जाने से रोकना क्षुब्ध मानसिकता

सपा नेता राम गोपाल यादव की प्रतिक्रिया सामन आई है। उन्होंने कहा कि इन्होंने पिछले साल भी रोका था, उस वक्त अखिलेश को फांद कर जाना पड़ा था। इस बार अखिलेश के घर को घेर लिया है। यह क्षुब्ध मानसिकता है। जय प्रकाश जैसा व्यक्तित्व युगों में एक बार पैदा होता है।

11 Oct 2024, 12:50:08 PM IST

पीएम मोदी ने जेपी को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "लोकनायक जयप्रकाश नारायण को उनकी जयंती पर मेरी श्रद्धांजलि। उन्होंने देश और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका व्यक्तित्व और आदर्श हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।"

11 Oct 2024, 12:45:35 PM IST

JPNIC इमारत ढकने के पीछे साजिश : अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि जयप्रकाश नारायण के नाम पर जो JPNIC इमारत बनाई गई है, उसे इसलिए ढका गया है क्योंकि उसके पीछे साजिश है। साजिश ये है कि वे उसे बेचना चाहते हैं। ऐसी सरकार जो म्यूजियम बेच रही हो उससे क्या उम्मीद की जा सकती है। समाजवादी पार्टी के लोग हर साल उनकी जयंती मनाते रहे हैं और उसी तरह से मनाते रहेंगे... हम लोग वहीं जाकर भारत रत्न जयप्रकाश नारायण को सम्मान देने का काम करेंगे। यह सरकार गूंगी-बहरी तो है ही लेकिन आज कल इसे दिखाई भी नहीं दे रहा है ... सही मायने में यह एक विनाशकारी सरकार है।

11 Oct 2024, 12:38:19 PM IST

JPNIC के म्यूजियम में जाकर उनकी जयंती मनाते हैं पर आज सरकार हमें रोक रही: अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि जयप्रकाश नारायण की जयंती के दिन JPNIC के म्यूजियम में जाकर उनकी जयंती मनाते हैं लेकिन पता नहीं क्या कारण है कि आज सरकार हमें रोक रही है, माल्यार्पण नहीं करने दे रही है... भाजपा ने हर अच्छा काम रोका है लेकिन आज हम लोग सड़क पर खड़े होकर अगर जयप्रकाश नारायण को याद भी कर रहे हैं तो ये सरकार हमें रोकना चाहती है कि हम माल्यार्पण न करें लेकिन हम लोगों ने यहां सड़क पर ही माल्यार्पण कर दिया।

11 Oct 2024, 12:29:46 PM IST

JPNIC के गेट पर सपा ने लगाया पोस्टर

JPNIC के गेट पर समाजवादी पार्टी की ओर से पोस्टर लगाया गया है। इस पोस्टर में जय प्रकाश नारायण को शत-शत नमन लिखा गया है।

11 Oct 2024, 12:13:53 PM IST

भाजपा सरकार किस तरह श्रद्धांजलि नहीं देने देगी : अखिलेश

अखिलेश ने कहा कि नितीश कुमार भी जेपी आंदोलन से निकले है। वह यह देखे कि भाजपा सरकार किस तरह श्रद्धांजलि नहीं देने दे रही है। नितीश कुमार केंद्र सरकार से समर्थन वापस ले।

11 Oct 2024, 12:10:43 PM IST

सपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे अखिलेश

JPNIC छावनी बनी हुई है। उधर, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद सपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे है। वहां भी फोर्स तैनात की गई है। बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता वहां मौजूद हैं।

11 Oct 2024, 12:06:06 PM IST

JPNIC नहीं तो सड़क पर जेपी जी की जयंती मनाएंगे

अखिलेश यादव ने कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगर इन्होंने JPNIC नहीं जाने का इंतजाम किया है तो हमने भी सड़क पर जेपी जी की जयंती मनाएंगे।

11 Oct 2024, 12:00:00 PM IST

JPNIC जाने को अड़े अखिलेश बोले-पुलिस कब तक बैरिकेडिंग करेगी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि आज त्योहार है,आज सबका त्यौहार है ,मैं भी त्यौहार मना रहा हूं,पुलिस का भी त्योहार है ,पत्रकारों का भी त्योहार है , वह सबका त्योहार खराब नहीं करना चाहते है । पुलिस कब तक बैरिकेडिंग करेगी।

11 Oct 2024, 11:49:48 AM IST

जेपीएनआईसी जाने की इजाजत नहीं मिलेगी

अखिलेश यादव अभी सड़क पर ही सपाइयों के हुजूम को संबोधित कर रहे हैं । पुलिस पर ज्यादा दबाव बना तो हिरासत में लेकर इको गार्डन पहुंचाने की तैयारी है। पुलिस ने साफ कर दिया कि सुरक्षा कारणों से जेपीएनआईसी जाने की इजाजत नहीं मिलेगी।

11 Oct 2024, 11:40:54 AM IST

सपा महिला कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में

जेपीएनआईसी पहुंची महिला कार्यकर्ताओं को पुलिस ने वैन में बैठाया। जेपी सेंटर के बाहर पहुंची महिलाओं को पुलिस ने इको गार्डन वैन से भेजा। 1090 चौराहे से ही घेराबंदी, जेपीएनआईसी जाने की किसी को इजाजत नहीं

11 Oct 2024, 11:31:17 AM IST

पुलिस और सपा के कार्यकर्ताओं में बहस

अखिलेश यादव घर से निकले हैं और घर के गेट पर उस पर फूल चढ़ाया है और अब जेपी सेंटर जाना चाहते हैं। पुलिस और सपा के कार्यकर्ताओं में बहस हो रही है

11 Oct 2024, 11:25:04 AM IST

जय प्रकाश नारायण की नई प्रतिमा लगाने के लिए निकले अखिलेश

एक नई प्रतिमा जय प्रकाश नारायण की यह वहां लगाने के लिए निकले हैं। एक वैन पर प्रतिमा रखकर पहले आवास से निकाली गई। फिर अखिलेश निकले प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अखिलेश के साथ वैन में राजेंद्र चौधरी व अन्य वरिष्ठ नेता हैं।

11 Oct 2024, 11:21:48 AM IST

घर निकल कर जय प्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने घर निकल कर जय प्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद जेपी सेंटर के लिए निकले है। अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं कों संबोधित कर रहे हैं।

11 Oct 2024, 11:14:01 AM IST

अखिलेश यादव अपने आवास से बाहर निकले

अखिलेश के आवास से जय नारायण प्रकाश मिश्र की प्रतिमा निकली है। अखिलेश यादव अपने आवास से बाहर निकले हैं।

11 Oct 2024, 11:10:53 AM IST

अजय राय ने भी भाजपा पर हमला बोला

यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने भी भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस सरकार की नीयत ठीक नहीं है। पिछले साल भी इसी तरह की हरकतें की गई थी।

11 Oct 2024, 11:01:39 AM IST

साजन ने JPNIC जाने से रोके जाने पर भाजपा पर हमला बोला

सपा प्रवक्ता सुनील सिंह साजन ने JPNIC जाने से रोके जाने पर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कमजोर सरकार, लाचार सरकार, बेईमान सरकार, भ्रष्टाचारी सरकार, लोकतंत्र को खत्म करने वाली सरकार क्या JPNIC जाने से रोक पाएगी...?

11 Oct 2024, 10:56:49 AM IST

अखिलेश के घर वार्ता करने पहुंचे अफसर

हंगामे के बीच अखिलेश के घर वार्ता करने जेसीपी कानून एवं व्यवस्था व अन्य अफसर पहुंचे हैं। वार्ता करने की कोशिश हो रही है।

11 Oct 2024, 10:53:34 AM IST

सड़क पर कार्यकर्ता लेटे

अखिलेश के आवास के बाहर सड़क पर कार्यकर्ता लेट गए हैं। सपाईयों का हंगामा तेज हो गया।

11 Oct 2024, 10:47:29 AM IST

11 बजे अखिलेश से वार्ता

11 बजे इस सम्बंध में अखिलेश से वार्ता होनी है। उधर जेपीएनआईसी के आस पास भी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है

11 Oct 2024, 10:45:23 AM IST

अखिलेश के आवास के पास विरोध प्रदर्शन तेज

आक्रोशित सपा कार्यकर्ता और नेता विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क पर आ गए। विक्रमादित्य मार्ग स्थित अखिलेश के आवास के पास विरोध प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोका। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था, डीसीपी समेत आला अफसर मौके पर मौजूद हैं।

11 Oct 2024, 10:31:31 AM IST

समाजवादी पार्टी का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन

राजधानी लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का हंगामा चल रहा है। JPNIC जाने से रोकने पर सपा कार्यकर्ता नाराज हाथ में पोस्टर, बैनर लेकर रोड पर निकल पड़े है। सपाई नारेबाजी कर रहे हैं।

11 Oct 2024, 10:23:12 AM IST

शिवपाल यादव इटावा से लखनऊ के लिए निकले

सपा महासचिव शिवपाल यादव इटावा से लखनऊ के लिए निकले। शिवपाल सीधे लखनऊ JPNIC पहुंचेंगे। शिवपाल JP की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने आ रहे हैं।

11 Oct 2024, 10:19:52 AM IST

अखिलेश के आवास के बाहर कार्यकर्ताओं का हंगामा

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आवास के बाहर कार्यकर्ताओं का हंगामा चल रहा है। सपाई बैरिकेंडिंग पर चढ़ कर नारेबाजी कर रहे हैं।

11 Oct 2024, 10:14:20 AM IST

अधिकारी अखिलेश से बात करने पहुंचे

जेपीएनआइसी जाने की जिद पर अड़े अखिलेश। जेसीपी कानून एवं व्यवस्था अमित वर्मा व अन्य अधिकारी अखिलेश से बात करने पहुंचे।

11 Oct 2024, 10:13:11 AM IST

जेपी सेंटर दौरा सुरक्षित नहीं, एलडीए बोला

एलडीए का कहना है कि जेपी सेंटर का दौरा सुरक्षित नहीं है। इमारत निर्माणाधीन है।

11 Oct 2024, 10:06:54 AM IST

जेपी की जयंती पर लखनऊ में आज यातायात में फेरबदल

जेपी की जयंती पर सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने गोमती नगर स्थित जेपीएनआईसी बिल्डिंग का सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया है। उधर, ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार के लिए 1090 से रूट डावर्जन जारी किया है।

11 Oct 2024, 10:05:08 AM IST

अखिलेश बोले-देखता हूं कि 6 महीने खड़े रहोगे या सालभर

जेपी सेंटर जाने से रोकने पर अखिलेश यादव ने ललकारा है। उन्होंने कहा कि सरकार पर हमला करते हुए कहा कि देखता हूं कि 6 महीने खड़े रहोगे या सालभर।

11 Oct 2024, 10:00:12 AM IST

सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा बोलं- बैरिकेडिंग को तोड़कर माल्यार्पण करने जाएंगे

सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि हम हर बैरिकेडिंग को तोड़कर लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जाएंगे।

11 Oct 2024, 09:56:42 AM IST

जेपी नारायण जयंती पर घर के बाहर बैरिकेडिंग से भड़के अखिलेश यादव, कहा- भाजपा नकारात्मक का प्रतीक

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उनके घर के बाहर हुई बैरिकेडिंग पर नाराजगी जताई है। ऐसे करने पर भाजपा सरकार को नकारात्मक का प्रतीक बताया है। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि जेपी नारायण की जयंती पर उन्हें रोकने के लिए भाजपा ये सब काम कर रही है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

11 Oct 2024, 09:50:44 AM IST

शिवपाल यादव ने भी सरकार पर हमला बोला

शिवपाल यादव ने भी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सत्ता के मद में चूर भाजपा लोकतंत्र की बैरिकेडिंग करना चाहती है । सत्ता का तंत्र कभी लोक के तंत्र पर भारी नहीं हो सकता। अतीत से सबक लीजिए सरकार! लोकतंत्र में तानाशाही लंबी नहीं चलती।

11 Oct 2024, 09:41:42 AM IST

देर रात JPNIC पहुंचे अखिलेश ने सरकार पर निशाना साधा

जेपी को श्रद्धांजलि देने के मुद्दे पर सियासत गरमा गई। सपा प्रमुख अखिलेश यादव देर रात जेपीएनआईसी पहुंचे। उन्होंने टिनशेड लगाने का कड़ा विरोध जताया। अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार यहां टिनशेड लगा कर कुछ तो छुपाना चाहती है। आखिर क्यों लगाया गया है?

जेपी%20को%20श्रद्धांजलि%20देने%20के%20मुद्दे%20पर%20सियासत%20गरमा%20गई।%20सपा%20प्रमुख%20अखिलेश%20यादव%20देर%20रात%20जेपीएनआईसी%20पहुंचे।%20उन्होंने%20टिनशेड%20लगाने%20का%20कड़ा%20विरोध%20जताया।%20अखिलेश%20यादव%20ने%20मीडिया%20से%20बातचीत%20करते%20हुए%20कहा%20कि%20सरकार%20यहां%20टिनशेड%20लगा%20कर%20कुछ%20तो%20छुपाना%20चाहती%20है।%20आखिर%20क्यों%20लगाया%20गया%20है?%0a%0a...%0a%0aऔर%20पढ़ें:%0a%0a%20https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com/uttar-pradesh/jai-prakash-birth-anniversary-lucknow-jp-center-sealed-akhilesh-yadav-house-guarded-by-police-attack-on-up-government-live-blog-201728618002963.html%20%0a%20सबसे%20तेज%20और%20सटीक%20खबरों%20के%20लिए%20डाउनलोड%20करें%20हिन्दुस्तान%20ऐप%20%0a%20%20https%3A%2F%2Fhhiphonehindiapp.page.link/AppDownload target="_blank" class=LiveBlog_whtsappIcn__haAWi> जेपी%20को%20श्रद्धांजलि%20देने%20के%20मुद्दे%20पर%20सियासत%20गरमा%20गई।%20सपा%20प्रमुख%20अखिलेश%20यादव%20देर%20रात%20जेपीएनआईसी%20पहुंचे।%20उन्होंने%20टिनशेड%20लगाने%20का%20कड़ा%20विरोध%20जताया।%20अखिलेश%20यादव%20ने%20मीडिया%20से%20बातचीत%20करते%20हुए%20कहा%20कि%20सरकार%20यहां%20टिनशेड%20लगा%20कर%20कुछ%20तो%20छुपाना%20चाहती%20है।%20आखिर%20क्यों%20लगाया%20गया%20है? title="twitter" target="_blank">
पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Azamgarh News ,Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , एजुकेशन न्यूज़ , धर्म ज्योतिष , राशिफल , और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।