कहीं और शादी करोगी तो.. , जलकल दफ्तर में घुसकर महिला इंजीनियर से छेड़छाड़ और
- राजधानी लखनऊ के जलकल ऑफिस में घुस कर शोहदे ने महिला इंजीनियर के साथ छेड़खानी की और चेहरा जलाने की धमकी दी। धमकी देते हुए कहा कि अगर कहीं और शादी करोगी तो अंजाम बुरा होगा।

लखनऊ जलकल विभाग के दफ्तर में घुस कर इंजीनियर से शोहदे ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर तेजाब फेंक कर चेहरा जलाने की धमकी देने लगा। इंजीनियर ने मदद के लिए शोर मचाया। सहकर्मियों को कमरे में आते देख आरोपी भागने लगा। एक कर्मचारी ने आरोपित को दौड़ा कर दबोचा। जिसे धक्का देकर आरोपित भाग गया। इसके बाद पीड़ित को कॉल कर आरोपित ने दूसरी जगह शादी करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी। यह आरोप लगाते हुए पीड़िता ने महानगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। इंजीनियर के मुताबकि करीब दो साल पहले बस्ती निवासी आशीष से रिश्ता तय हुआ था। शादी से कुछ वक्त पहले ही युवती को आशीष के अनैतिक संबंधों के बारे में पता चल गया। यह बात युवती को पसंद नहीं थी। इसलिए रिश्ता तोड़ दिया। आशीष और उसके पिता जय प्रकाश लगातार दबाव डालते रहे। आरोपितों ने धमकी देते हुए कहा कि अगर कहीं और शादी करोगी तो अंजाम बुरा होगा।
दो साल से कर रहा परेशान
विभूतिखंड निवासी युवती जलकल में इंजीनियर है। पीड़िता के मुताबिक 7 नवंबर को वह महानगर स्थित दफ्तर में काम कर रही थी। इस बीच बस्ती पुरैना निवासी आशीष वर्मा दफ्तर में आ धमका। इंजीनियर को कमरे में अकेले देख आशीष गलत हरकत करने लगा। पीड़िता के मुताबिक करीब दो साल से वह आशीष से परेशान है। ऑफिस से घर जाने के रास्ते में भी आरोपित पीछा करता है। 7 नवंबर को दफ्तर में घुसने के बाद आरोपित ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर चेहरा जलाने की धमकी दी थी। इंजीनियर के शोर मचाने पर सहकर्मियों ने आशीष को पकड़ा था। जो धक्का देकर भाग निकला। जिसकी शिकायत पीड़िता ने वूमन पॉवर लाइन में कराई थी।

|#+|
आपत्तिजनक फोटो घर में डाले
वूमन पॉवर लाइन में शिकायत होने के बाद भी आशीष हरकतों से बाज नहीं आया। इंजीनियर की फोटो को एडिट कर गलत तस्वीरें और वीडियो बनाई। जिसे वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़िता के घर में भी कुछ फोटो फेंके गए।
कार से कुचलने का किया प्रयास
पीड़िता के मुताबिक कुछ दिन पूर्व घर से ऑफिस जाते वक्त स्विफ्ट डिजायर और अपॉचे बाइक से कुछ लोगों ने पीछा किया। उसे कार से कुचलने का प्रयास भी आरोपितों ने किया था। यह आरोप लगाते हुए इंजीनियर ने महानगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।